न्यूज़भारत

आंध्र प्रदेश: केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, बिहार के 4 मजदूर समेत छह की मौत, कई घायल

आंध्र प्रदेश में एलुरु के अक्किरेड्डीगुडेम मुसुनुरु गांव में स्थित गुरुवार को तकरीबन आधी रात को एक कि एक दवाई फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लग गई है। इस दौरान आग में झुलसने के कारण 6 मजदूरों की मौत हो गई, एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। इस हादसे में 13 लोगों के घायल होने कि भी खबर है।

करीब 18 पीड़ित फार्मास्युटिकल प्लांट की यूनिट 4 में काम कर रहे थे। इस दौरान गैस लीक होने के कारण फैक्ट्री में लगी गई और देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। इस कंपनी का नाम पोरस प्राइवेट लिमिटेड है। उसका पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री में पालीमर कच्चे के माल की डिलीवरी होती थी।

राज्य के सीएम और राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन ने हादसे पर दुख जताया है। सीएम ने प्रभावितों के लिए मुआवजे का एलान भी किया है। रेड्डी ने मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 5 लाख रुपये और जिन्हें मामूली चोटें आई हैं उन्हें 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल ने इस घटना पर शोक जताया है।

वहीं, एलुरु के एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि हादसे के वक्त फैक्ट्री में तकरीबन 18 लोग काम कर रहे थे। घायलों को इलाज केलिए विजयवाड़ा और नुजीवेदु के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग में फैक्ट्री की दो मंजिलें पूरी तरह जल गई हैं। पुलिस ने बताया कि मृतकों में चार लोग बिहार के रहने वाले थे।

Related Posts

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *