क्रिकेट

शुभमन गिल 2023 में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

यह तस्वीर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुभ्मन गिल के दूसरे टेस्ट शतक पूरा करने के बाद की है। दूसरे के शतक पर निस्वार्थ भाव से खुशी का इजहार करता शख्स विराट कोहली है। पिछली 15 टेस्ट पारियों में इस बल्लेबाज के बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में एक भी अर्धशतक नहीं आया था। आलोचना अपने चरम पर थी। हर कोई लगातार विराट को टेस्ट क्रिकेट छोड़ने के लिए कह रहा था। कप्तानी से पहले ही हटा दिया गया था। माहौल ऐसा बनाया गया कि पहले विराट ने टी-20 कप्तान छोड़ी, वनडे की कप्तानी से हटा दिए गए और टेस्ट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। पर जूनियर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई इस आदमी के खून में है।

जिस वक्त मोहम्मद सिराज का एक आईपीएल सीजन खराब गया था, उन्हें ड्रॉप करने की बात चल रही थी। विराट ने बतौर कप्तान यह मांग रखी कि मुझे सिराज अपनी टीम में चाहिए। नतीजा सामने है। आज सिराज दुनिया का नंबर वन वनडे गेंदबाज है। विराट ने बतौर कप्तान हमेशा अपने खिलाड़ियों पर भरोसा किया। उन्हें लगातार मौका दिया ताकि वे खुद को साबित कर सकें। विराट कोहली ने मुश्किल वक्त में खिलाड़ियों का समर्थन करके उन्हें हीरा बना दिया। जिसने दूसरों को तराशा, भारत के उस कोहिनूर खिलाड़ी के साथ किया जाने वाला बुरा बर्ताव चुभता है।

विराट ने हमेशा कहा कि मेरे लिए कप्तान सिर्फ और सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी रहेंगे। दुनिया ने बाहर कितना भी कहा कि धोनी को कप्तानी से हटाने में विराट की भूमिका थी, लेकिन यह बात पूरी तरह असत्य है। जिस वक्त चेतन शर्मा की चयन समिति द्वारा विराट को कप्तानी से हटाया जा रहा था, उस वक्त सिर्फ और सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ने कोहली को मैसेज किया था। धोनी ने कहा था कि दुनिया आपसे हमेशा मजबूत रहने की अपेक्षा करती है। लेकिन इंसान होने के नाते हम भी कुछ मौकों पर कमजोर पड़ते हैं। हमें सिर्फ और सिर्फ अपना हौसला कायम रखने की दरकार है। क्या आपको लगता है कि अगर विराट ने धोनी के खिलाफ साजिश की होती, तो दोनों का रिश्ता इतना मजबूत होता।

शुभमन गिल साल 2023 में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन चुके हैं। विराट जानते हैं कि आने वाले समय में गिल भारत के लिए कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां जीत सकते हैं। ऐसे में इस 23 साल के लड़के का समर्थन जरूरी है। विराट गिल के लिए कुछ उसी तरह पेश आ रहे हैं, जिस तरह महेंद्र सिंह धोनी युवा विराट कोहली के लिए पेश आते थे। विराट अब कप्तान नहीं हैं लेकिन यंग प्लेयर्स के लिए कप्तान से कम भी नहीं हैं। युवा खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करने के लिए विराट को किसी कप्तान के ठप्पे की जरूरत नहीं है। किंग साम्राज्य के बिना भी किंग ही है। लव यू विराट।

जो दूसरों के लिए निस्वार्थ भाव से खड़ा रहता है, ऊपरवाला हमेशा उसका हाथ पकड़ कर चलता है। विराट कोहली ने शुभ्मन गिल के लिए दिल से तालियां बजाईं और अगले ही दिन उनका 28वां टेस्ट शतक पूरा हो गया। 1027 दिन बाद 241 गेंदें खेलकर सिर्फ 5 चौके लगाते हुए शतक पूरा करना बताता है कि विराट किस डिटरमिनेशन के यह पारी खेल रहे थे। विराट ने कुल मिलाकर 364 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से 186 रन बनाए। इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली के नाम 75 शतक हो गए हैं। एक्टिव प्लेयर्स में उनके बाद 45 शतकों के साथ जो रूट और डेविड वॉर्नर का नाम आता है। 30 शतकों का अंतर साफ बताता है कि शतकों का सिलसिला रुक नहीं पाएगा। किंग कोहली निश्चित ही 100 शतकों के पार जाएगा।

Related Posts

RCB के इस ऑलराउंडर ने रचाई शादी, वाइफ से नहीं हटेंगी नजरें, बेहद खूबसूरत है इनकी पत्नी

खबर इंडिया की।आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले इंग्लैंड…

1 of 47

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *