खेलकूद

विश्व मुक्केबाजी चैंपियन निकहत ज़रीन को ब्रांड एंबेसडर बनाना NMDC के लिए गर्व की बात है

NMDC  सीएमडी (अतिरिक्त प्रभार)  अमिताव मुखर्जी ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप जीतने के लिए कंपनी की ब्रांड एंबेसडर सुश्री निकहत ज़रीन को बधाई दी है।  मुखर्जी ने कहा कि निकहत ने धैर्य और जुझारूपन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, “एनएमडीसी, विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में सुश्री निकहत ज़रीन के प्रदर्शन पर बारीकी से नजर रख रहा था और उनकी जीत व दहाड़ को देखना हमारे लिए बड़े ही गर्व का पल था। एनएमडीसी परिवार के लिए ये गौरव की बात है कि हम शिखर की तरफ उनकी इस कठिन यात्रा का हिस्सा बने।”

एनएमडीसी की ब्रांड एंबेसडर निकहत ज़रीन लगातार दूसरे साल वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन बनीं। रविवार को एक करीबी मुकाबले में वियतनाम की गुयेन टी टैम को हराकर निकहत जरीन ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 26 साल की उम्र में, वे आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में दिग्गज मैरी कॉम के बैक-टू-बैक गोल्ड के रिकॉर्ड की बराबरी करने वाली इकलौती भारतीय मुक्केबाज़ बन गई हैं।

Related Posts

गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव

ख़बर इंडिया की।एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के गोल्ड मेडल मुकाबले का मंच…

रोहित शर्मा को इस वजह से छोड़ना पड़ेगा क्रिकेट? वनडे वर्ल्डकप का सपना कैसे होगा पूरा

खबर इंडिया की।क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर Rohit…

पाकिस्तान की इस खूबसूरत क्रिकेटर ने अचानक लिया संन्यास… अब शुरू की नई इनिंग्स

खबर इंडडिया की।पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज कायनात इम्तियाज ने…

1 of 63

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *