खेलकूद

दंगल गर्ल के बाहर होने पर क्या बोले पीएम मोदी, विनेश फोगाट को बताया चैंपियन!

खबर टीम इंडिया की।पीएम नरेंद्र मोदी ने विनेश फोगाट के अयोग्य होने के बाद यह पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया।अपने पोस्ट में पीएम ने व‍िनेश के खेल की तारीफ की.वह आगे बोले- विनेश आप चैम्पियनों में चैम्पियन हो. आप भारत का गौरव हो और हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत हो.
उन्होंने आगे लिखा कि,आज के झटके से उन्हें दुख पहुंचा है. काश मैं शब्दों में बता पाता कि इस समय कितना मायूस हूं. लेकिन मुझे पता है कि आप फिर वापसी करोगी. चुनौतियों का डटकर सामना करना आपके स्वभाव में है. मजबूती से वापसी करना. हम सभी आपके साथ हैं.

जानें क्यों किया गया विनेश को ड‍िस्क्वाल‍िफाई
29 साल की व‍िनेश को 50 किलोग्राम रेसल‍िंग में ड‍िस्क्वाल‍िफाई (अयोग्य) किया गया है, विनेश का वजन जब थोड़ा बड़ा हुआ आया तो उन्होंने इसे कम करने की कोश‍िश की थी. लेकिन आज (7 अगस्त) को गोल्ड मेडल का इवेंट होना था, लेकिन उनका वजन ज्यादा निकला.
उनका वजन 50 किलो से मेल नहीं खा रहा था. भारतीय ओलंप‍िक संघ (IOA) ने इसे लेकर अपडेट भी दिया है .

भारतीय ओलंप‍िक संघ (IOA) ने इस बात का अपडेट दिया
IOA ने कहा- यह बड़े दुख की बात है कि भारतीय दल महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने की खबर सामने आई है. इस समय दल द्वारा कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी. भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है.

आज विनेश का मुकाबला अमेरिका की पहलवान से होना था
भारतीय स्टार पहलवान व‍िनेश फोगाट के फाइनल में पहुंचने के बाद यह माना जा रहा था कि वह गोल्ड मेडल जीत लेंगी. व‍िनेश फोगाट ने मंगलवार को महिला 50 किग्रा फ्रीस्टाइल इवेंट के सेमीफाइनल में क्यूबा की रेसलर युसनेइलिस गुजमैन (Yusneylys Guzman) को 5-0 से करारी शिकस्त दी थी. विनेश का फाइनल बुधवार (7 अगस्त) को यूएसए की एन सारा हिल्डेब्रांट से होना था. इससे पहले उन्होंने प्री क्वार्टरफाइनल में 50 किग्रा में ओलंपिक चैम्पियन और चार बार की विश्व चैम्पियन युई सुसाकी को हराया था.

व‍िनेश ने र‍ियो ओलंप‍िक में किया था डेब्यू
विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता और राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेलों और एशियाई चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता, विनेश इतिहास की सबसे सफल भारतीय पहलवानों में से एक हैं, लेकिन ओलंप‍िक खेलों में अयोग्य घोष‍ित होने के बाद उनका सपना टूट गया. प्रसिद्ध फोगाट बहनों में से एक विनेश ने रियो 2016 में महिलाओं की 48 किग्रा फ्रीस्टाइल श्रेणी में ओलंपिक में डेब्यू किया था, लेकिन घुटने में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें क्वार्टरफाइनल मुकाबले से हटना पड़ा था. टोक्यो 2020 में महिलाओं के 53 किग्रा क्वार्टरफाइनल में जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही विनेश को एक बार फिर क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा. पेर‍िस ओलंप‍िक में भी उनका वजन ज्यादा न‍िकला, इस कारण वह ड‍िसक्वाल‍िफाई (अयोग्य) कर दी गईं.

 

Related Posts

RCB के इस ऑलराउंडर ने रचाई शादी, वाइफ से नहीं हटेंगी नजरें, बेहद खूबसूरत है इनकी पत्नी

खबर इंडिया की।आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले इंग्लैंड…

क्या बदला जाएगा भारतीय क्रिकेट टीम का नाम.? हाईकोर्ट में लगी याचिका, जज ने क्या कहा.?

खबर इंडिया की।दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को उस जनहित याचिका (PIL) को खारिज कर…

1 of 57

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *