खेलकूद

हॉकी टीम की बेटियों का घर पहुंचने पर जोरदार स्वागत

टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन से देशवासियों का दिल जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की सभी खिलाड़ी अपने-अपने घर पहूचं रही है। इसी कड़ी में झारखंड की दोनों बेटियां सलीमा टेटे व निक्की प्रधान झारखंड पहुंच गई हैं।

रांची के बिरसा मुंडा एरपोर्ट पर खेल मंत्री हफीजुल हसन ने उनका स्वागत किया। वहीं, एयरपोर्ट पर एक ऐसा भी पल आया। जब सलीमा टेटे की मां उन्हें गले लगाते वक्त भावुक हो गईं। वहां से वे दोनों प्रोजेक्ट भवन गईं। जहां सीएम हेमंत सोरेन ने उन्हें सम्मानित किया और 50-50 लाख रुपये का चेक सौंपा।

बताते चलें कि भारतीय महिला टीम की सदस्य निक्की प्रधान और सलीमा टेटे के साथ हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह भी बुधवार को रांची पहुंचें। दिल्ली से रांची विमान सेवा से रांची पहुंचने के बाद तीनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलें। मुख्यमंत्री झारखंड की दोनों बेटियों को सम्मानित करेंगे। हॉकी झारखंड के सीईओ रजनीश कुमार ने बताया इन तीनों के रांची आगमन पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इसके पहले एयरपोर्ट से ही सिमडेगा सड़क मार्ग से जानें की योजना थी, लेकिन अब कार्यक्रम फेरबदल कर दिया गया है।

Related Posts

गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव

ख़बर इंडिया की।एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के गोल्ड मेडल मुकाबले का मंच…

रोहित शर्मा को इस वजह से छोड़ना पड़ेगा क्रिकेट? वनडे वर्ल्डकप का सपना कैसे होगा पूरा

खबर इंडिया की।क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर Rohit…

पाकिस्तान की इस खूबसूरत क्रिकेटर ने अचानक लिया संन्यास… अब शुरू की नई इनिंग्स

खबर इंडडिया की।पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज कायनात इम्तियाज ने…

1 of 63

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *