खेलकूद

सिंधू और मीराबाई बीबीसी वर्ष की सर्वश्रेष्ठ भारतीय महिला खिलाड़ी के पुरस्कार की दौड़ में

ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधू और तोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता भारोत्तोलक मीराबाई चानू बीबीसी वर्ष की सर्वश्रेष्ठ भारतीय महिला खिलाड़ी के पुरस्कार की दौड़ में है ।

नामांकन की घोषणा मंगलवार को की गई । सिंधू और मीराबाई के अलावा गोल्फर अदिति अशोक, तोक्यो पैरालम्पिक में कई पदक जीतने वाली निशानेबाज अवनि लेखरा और तोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन भी दौड़ में है ।

यहां जारी एक विज्ञप्ति में सिंधू ने कहा ,‘‘ सफलता आसानी से नहीं मिलती । यह कुछ महीनों की मेहनत नहीं बल्कि सालों की मेहनत का नतीजा है । हर दिन एक प्रक्रिया से गुजरकर आप एक मुकाम तक पहुंचते हैं ।’’

पुरस्कार के लिये आनलाइन वोटिंग 28 फरवरी तक खुली है । विजेता का ऐलान 28 मार्च को किया जायेगा ।

पुरस्कार समारोह में बीबीसी लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार एक दिग्गज महिला खिलाड़ी को दिया जायेगा जबकि उभरती हुई महिला खिलाड़ी को उदीयमान खिलाड़ी का पुरस्कार मिलेगा

Related Posts

गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव

ख़बर इंडिया की।एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट के गोल्ड मेडल मुकाबले का मंच…

रोहित शर्मा को इस वजह से छोड़ना पड़ेगा क्रिकेट? वनडे वर्ल्डकप का सपना कैसे होगा पूरा

खबर इंडिया की।क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर Rohit…

पाकिस्तान की इस खूबसूरत क्रिकेटर ने अचानक लिया संन्यास… अब शुरू की नई इनिंग्स

खबर इंडडिया की।पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज कायनात इम्तियाज ने…

‘उस हार ने मुझे अंदर से तोड़ दिया…’, विराट कोहली का छलका दर्द, इस मैच को याद कर हुए इमोशनल

खबर इंडिया की।वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे से पहले जियोस्टार से बातचीत में…

1 of 63

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *