बिहार

74 साल के हुए सुशासन बाबू: पीएम मोदी ने इस तरह दी बधाई, अमित शाह का पोस्ट भी हुआ वायरल

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार में इन दिनों विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर बयानबाजी जारी है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम के अलावा भाजपा के तमाम दिग्गज नेताओं ने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है। नीतीश कुमार को बधाई और शुभकामनाएं देने वालों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जैसे नेताओं के नाम शामिल हैं।

पीएम मोदी ने नीतीश कुमार जी को उनके जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं दी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नीतीश कुमार को टैग करते हुए लिखा,कि- बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को उनके जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में राज्य विकास के नए पथ पर अग्रसर हुआ है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करे।वहीं, अमित शाह ने कहा, कि- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में बिहार में NDA जनकल्याण और सुशासन का पर्याय बना है। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना करता हूं।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, कि-बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार की प्रगति में उन्होंने बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं उनके दीर्घायु होने की और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

नितिन गडकरी लिखते हैं, कि-बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।

जानें- नीतीश कुमार के जीवन का परिचय
बिहार में ‘सुशासन बाबू’ के नाम से प्रसिद्ध नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च, 1951 को पटना के बख्तियारपुर में हुआ था। उनके पिता राम लखन सिंह स्वत्रंता सेनानी और एक गांधीवादी नेता थे। नीतीश कुमार ने बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पटना से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। राम मनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण, वी.पी सिंह जैसे दिग्गजों की देख-रेख में नीतीश कुमार ने राजनीति में कदम रखा। साल 1974 से 1977 तक चले जयप्रकाश नारायण के आंदोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। वह खुद को समाजवादी नेता बताते हैं।

Related Posts

पीएम मोदी के बचपन पर बनी फिल्म देखेगी बिहार की जनता, बीजेपी ने तैयार किया खास प्लान

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। सभी…

बिछ गई बिहार चुनाव की बिसात, पीएम मोदी की तरह अमित शाह भी करेंगे दो दौरे, जानें शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।Bihar Election: पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह केंद्रीय…

1 of 21

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *