बिहार

जाप प्रमुख पप्पू यादव की महागठबंधन में शामिल होने की अटकलें तेज

जन अधिकार पार्टी के मुखिया पप्पू यादव की महागठबंधन में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही है। ये अटकलों का बाजार तबसे गर्म है जबसे पप्पू यादव लालू यादव से मिले हैं। तभी से पप्पू यादव की महागठबंधन में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई है।

आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव इन दिनों किडनी की समस्या से जुझ रहे हैं। इसी महीने वे किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर जा रहे हैं। सिंगापुर जाने से पहले उनसे मिलने वाले नेताओं का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में उनसे मिलने के लिए जाप प्रमुख पप्पू यादव पहूंचे।

दोनों नेताओं की मुलाकात करीब आधे घंटे तक हुई। इस दौरान पप्पू यादव ने किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू प्रसाद यादव के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने बताया कि लालू जी ने उनसे 50 साल पुरानी बातें बताई जो अब उन्हें भी याद नहीं है।

उन्होंने कहा कि लालू जी का स्वास्थ्य जल्दी ठीक हो और वो वापस और अधिक शक्ति के साथ राजनीति में सक्रिय हों। इस वक्त देश को उनकी बहुत जरुरत है।

इसी दौरान उन्होंने कहा कि महागठबंधन में शामिल होने का फैसला उनको नहीं करना है, महागठबंधन में शामिल होने का फैसला लालू जी, नीतीश जी और कांग्रेस को करना है।

बता दें कि लालू के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी और परिवार के कई अन्य सदस्य भी सिंगापुर जा रहे हैं। सिंगापुर में उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने एक किडनी देने की बात कही है।

सिंगापुर जाने से पहले लालू प्रसाद यादव से लवली आनंद और उनके विधायक बेटे ने भी मुलाकात की है।

Related Posts

पीएम मोदी के बचपन पर बनी फिल्म देखेगी बिहार की जनता, बीजेपी ने तैयार किया खास प्लान

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। सभी…

बिछ गई बिहार चुनाव की बिसात, पीएम मोदी की तरह अमित शाह भी करेंगे दो दौरे, जानें शेड्यूल

उमाकांत त्रिपाठी।Bihar Election: पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह केंद्रीय…

1 of 21

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *