राज्य

जल्द उत्तराखंड आएंगे पीएम मोदी, सीएम धामी ने दिया था न्यौता, इस कार्यक्रम में होंगे शामिल?

उमाकांत त्रिपाठी।चारधाम के शीतकालीन गद्दीस्थलों की यात्रा के साथ ही शीतकालीन पर्यटन पर राज्य सरकार जोर दे रही है। देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव रखने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन प्रयासों को प्रोत्साहन देने के दृष्टिगत फरवरी में राज्य के किसी शीतकालीन स्थल का दौरा कर सकते हैं।

पीएम मोदी ने केदारनाथ धाम के नजदीक साधना की थी

सीएम  पुष्कर सिंह धामी ने यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि- प्रधानमंत्री 28 जनवरी को राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे और फरवरी में शीतकालीन पर्यटन स्थल का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने एक दौर में केदारनाथ धाम के नजदीक साधना की थी।बाबा केदार के प्रति अगाध आस्था रखने वाले प्रधानमंत्री मोदी को जब भी समय मिलता है, वह बाबा के दर्शन को आते हैं। जून 2013 की आपदा में तबाह हुई केदारपुरी का पुनर्निर्माण प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है और आज केदारपुरी नए कलेवर में निखर चुकी है।

केदारनाथ के पास गुफा में की थी साधना
प्रधानमंत्री ने पूर्व में केदारनाथ के पास गुफा में साधना की थी। कुछ समय पहले प्रधानमंत्री ने आदि कैलास की यात्रा की थी। उनकी इस पहल से स्वाभाविक रूप से इन स्थलों की ब्रांडिंग हुई। इन स्थलों के लिए यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी इसका उदाहरण है। अब जबकि सरकार राज्य में शीतकालीन यात्रा व पर्यटन की दिशा में कदम बढ़ा रही है तो प्रधानमंत्री के आगमन से इन प्रयासों को स्वाभाविक रूप से प्रोत्साहन मिलेगा।दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री के अनुसार, उन्होंने प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया। साथ ही इस आयोजन के लिए चल रही तैयारियों व युवाओं को मिलने वाले लाभ के बारे में चर्चा की।

 

केंद्र से मांगा था सहयोग
मुख्यमंत्री ने बताया कि- उन्होंने राज्य में पर्यटन, रोजगार व बुनियादी ढांचे के विकास से संबंधित योजनाओं का खाका प्रस्तुत कर केंद्र से सहयोग का अनुरोध किया। प्रधानमंत्री को राज्य में चल रही शीतकालीन यात्रा के महत्व और इसे लेकर श्रद्धालुओं के उत्साह की जानकारी भी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि शीतकालीन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। इससे पर्यटन व स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिल रहा है।उन्होंने प्रधानमंत्री को राज्य में शीतकालीन स्थल में प्रवास के लिए भी आमंत्रित किया। इस पर प्रधानमंत्री ने सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सहमति जताई। मुख्यमंत्री के अनुसार प्रधानमंत्री ने राज्य की योजनाओं व शीतकालीन यात्रा को लेकर उत्साह दिखाया और राज्य के विकास में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मुलाकात राज्य की उन्नति व योजनाओं को गति देने में सहायक होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन व सहयोग राज्य के लिए प्रेरणादायक है और इससे राज्य को विकास की नई ऊंचाईयों पर ले जाने में मदद मिलेगी।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 228

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *