Uncategorized

ये शादी है अनोखी: 6 सगे भाइयों ने 6 सगी बहनों से किया निकाह, जानें कहां से सामने आया ये अजीबोगरीब विवाह?

उमाकांत त्रिपाठी।पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में हुई एक शादी के इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चे हो रहे हैं. वजह है, सामूहिक शादी समारोह में छह सगे भाइयों का छह सगी बहनों से निकाह करना. इस शादी की खास बात यह थी कि इसमें न तो दहेज लिया गया और न ही किसी तरह का गैर जरूरी खर्च किया गया. हालांकि, इस सामूहिक निकाह के लिए सभी भाइयों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ा, क्योंकि सबसे छोटा भाई नाबालिग था.रिपोर्ट्स के अनुसार, बड़े भाई ने तय किया था कि सभी छह भाई एक साथ एक ही दिन निकाह करेंगे. उन्होंने कहा,कि- लोग शादियों के लिए कर्ज लेते हैं, जमीन गिरवी रखते हैं. लेकिन हम लोगों को यह दिखाना चाहते थे कि बिना आर्थिक बोझ डाले भी इस समारोह को यादगार बनाया जा सकता है.

इस शादी से पाकिस्तान में  एक अनोखी परंपरा कायम हुई

सबसे छोटे भाई के बालिग होने के बाद सभी भाइयों ने एक ऐसे परिवार को चुना जिनकी छह बेटियां थीं. इसके बाद उनके घर रिश्ता भेजा. फिर बेहद सादगी के साथ निकाह की रस्में निभाई गईं. उन्होंने दुल्हनों के परिवार से कोई दहेज नहीं लिया. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हुआ है, जो तेजी से शेयर किया जा रहा है.एक्स हैंडल से वीडियो शेयर कर यूजर ने कैप्शन में लिखा,कि- 6 भाइयों ने एक ही दिन 6 बहनों से की शादी. एक अनोखी परंपरा कायम हुई है. इसके अलावा सभी भाइयों द्वारा दहेज न लेने के फैसले ने भी लोगों का खूब ध्यान खींचा. पाकिस्तानी इसे नई सोच का प्रतीक मान रहे हैं.

मात्र 30 हजार में हुआ सामूहिक निकाह
रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत हुए इस सामूहिक निकाह में केवल एक लाख पाकिस्तानी रुपये का खर्च आया. यानि, भारतीय मुद्रा में के हिसाब से मात्र 30 रुपये खर्च हुए, जो आज कल के महंगे आयोजनों की परंपरा को चुनौती देता है.

Related Posts

आधी रात हाईवे पर ट्रक के सामने डांस करने लगी भाभी, लोग बोले- ट्रैफिक जाम करवाओगी क्या?

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

अपनी दुल्हनिया संग पीएम मोदी से मिलने पहुंचे नीरज चोपड़ा, बताया किस बारे में हुई बातचीत

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आज सुबह 7, लोक कल्याण मार्ग पर…

फिजिकल होने से मना करती थी पत्नी… शक होने पर किया पीछा, फिर बॉयफ्रेंड के साथ होटल में पकड़ा फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।हरियाणा के गुरुग्राम की एक मल्टी नेशनल कंपनी (MNC) में काम करने…

1 of 18

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *