दिल्ली

अरविंद केजरीवाल ने जीता दिल्लीवालों का दिल, कर दिया बड़ा ऐलान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक ऐलान ने दिल्लीवालों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। दरअसल केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सरकार कोविड-19 के कारण कमाने वाले सदस्यों को खोने वाले परिवारों की आर्थिक मदद करेगी। और महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों की पढ़ाई और परवरिश का खर्च भी वहन करेगी।

केजरीवाल ने एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करत हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई खत्म नहीं हुई है और ढिलाई बरतने की अभी कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि कई बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि मैं उनके लिए उपलब्ध हैं। अपने आप को अनाथ न मानें। सरकार उनकी पढ़ाई का खर्च एवं अन्य खर्च उठाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं जानता हूं कि बुजुर्ग नागरिकों ने अपने बच्चों को खो दिया है। वे उनकी कमाई पर आश्रित थे। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि उनका बेटा केजरीवाल जीवित है। सरकार ऐसे सभी परिवारों की मदद करेगी जिन्होंने अपना कमाने वाले  किसी सदस्य खो दिया।

केजरीवाल ने यह भी कहा कि दिल्ली में संक्रमण की दर घटकर 12 प्रतिशत हुई, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के करीब 8,500 मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 दिनों में कोरोना वायरस मरीजों के लिए करीब 3,000 बेड्स उपलब्ध हैं। हालांकि आईसीयू में बेड्स अब भी लगभग भरे हुए हैं।  उन्होंने कहा कि हम इस दिशा में काम कर रहे हैं। करीब 1,200 और आईसीयू बेड्स को तैयार किया जा रहा है। ऑक्सीजन वाले बेड्स तैयार किए जा रहे हैं और ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें संक्रमण के मामले शून्य तक ले जाने हैं। हम ढील नहीं बरत सकते, हमें लॉकडाउन का सख्ती से पालन करना होगा।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राजधानी में गुरुवार को संक्रमण के 10,489 नए मामले आए और 308 लोगों की मौत हो गई जबकि संक्रमण दर 14.24 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

Related Posts

पति के जिगरी दोस्त से थे पत्नी के नाजायज संबंध, तीनों ने अपने घर में साथ किया डिनर, फिर…

खबर इंडिया की।दिल्ली से सटे लोनी के ट्रोनिका सिटी इलाके में एक ऐसी वारदात हुई,…

पश्चिम बंगाल में जीती BJP तो कौन होगा मुख्यमंत्री? गृहमंत्री अमित शाह ने कर दिया बड़ा ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा…

ओवरएज वालों को सरकारी नौकरी और सीएए.. बंगाल में बीजेपी जीती तो होंगे ये बदलाव, पीएम मोदी का ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेजी से…

अपने घर की मालिक बनी 3 करोड़ से ज्यादा महिलाएं, महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी का बड़ा बयान

उमाकांत त्रिपाठी। महिला सशक्तिकरण और महिला आरक्षण को लेकर देश में एक बार फिर…

1 of 68

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *