चुनावपश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में छठे चरण का मतदान, दीदी हैं बीजेपी पर हमलावर

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के छठे चरण की वोटिंग आज हो रही है। जिसमें 4 जिलों की 43 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान चल रहे हैं। 5 चरणों में हुई हिंसक घटनाओं के बाद आयोग ने छठे फेज के लिए 900 से ज्यादा सुरक्षा बलों की कंपनियों की तैनाती की है।

छठे चरण में मुस्तैद सुरक्षाबल

छठे फेज में सुरक्षा के तमाम उपाय किए गए हैं। इसके बावजूद चुनावी हिंसा से जुड़ी घटनाएं सामने आ रही हैं। कई जगहों से बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प से जुड़ी खबरें लगातार सामने आ रही हैं। राजनीतिक हिंसा के लिए बीजेपी के नेता टीएमसी पर आरोप लगा रहे हैं।

वोटिंग के लिए कतार में लगी महिलाएं

टीएमसी के नेता बीजेपी पर हिंसा करने और बाहरी गुंडों को बुलाकर राज्य में अशांति फैलाने का आरोप लगाती रही है। इन सबके बीच पश्चिम बंगाल में छठे चरण की वोटिंग फिलहाल जारी है।

Related Posts

1 of 20

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *