दिल्ली

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

दिल्लीवासियों के लिए शनिवार सुबह सुहावने मौसम के साथ हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 27 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 73 प्रतिशत दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान जताया है।

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Posts

जब तक एक भी बीजेपी कार्यकर्ता जिंदा है… गृहमंत्री अमित शाह का बंगाल को लेकर बड़ा ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल गरमा चुका है और इसी बीच Amit…

1 of 72

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *