दिल्ली

सलाह मत दिया करो, चलो बैठो.. कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर क्यों गुस्सा गए लोकसभा स्पीकर?

उमाकांत त्रिपाठी। 18 वीं लोकसभा सत्र के पहले ही दिन से संसद में कुछ न कुछ हंगामा देखने को मिल रहा है…. संसद सत्र के चौथे दिन भी संसद के अंदर वैसा ही माहौल देखने को मिला है, जिसमें शपथ के वक्त स्पीकर काफी गुस्से में नजर आए….दरअसल गुरुवार को कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली… इस दौरान स्पीकर ओम बिरला कांग्रेस सांसद पर नाराज हो गए. दरअसल, शपथ लेने के बाद शशि थरूर “जय संविधान” का नारा लगाते हुए नजर आए. इस पर स्पीकर कि आप संविधान की शपथ तो ले ही रहे हैं, तो इसे बोलने की क्या जरूरत है.ओम बिरला के नारे पर आपत्ति जताने के बाद शशि थरूर के समर्थन में अन्य कांग्रेस के सांसद खड़े होकर विरोध जताने लगे. जिसमें से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने स्पीकर के आपत्ति जताने का विरोध दिखाते हुए कहा कि आपको इस पर आपत्ति नहीं होनी चाहिए. इसके जवाब में ओम बिरला ने हुड्डा पर भड़क गए…

प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट
स्पीकर ओम बिरला ने इस पर फटकार लगाते हुए दीपेंद्र हु़ड्डा से कहा कि किस पे आपत्ति, किस पे आपत्ति न हो सलाह मत दिया करो. चलो बैठो. इसे लेकर अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर आपत्ति जताई है. प्रियंका ने एक्स पर पोस्ट कर सवालिया लहजे में कहा है कि भारत की संसद में ‘जय संविधान’ नहीं बोला जा सकता? उन्होंने स्पीकर की आपत्ति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लिखा- संसद में सत्ता पक्ष के लोगों को असंसदीय और असंवैधानिक नारे लगाने से नहीं रोका गया लेकिन विपक्षी सांसद के ‘जय संविधान’ बोलने पर आपत्ति जताई गई.

दबा रहे विपक्ष की आवाज
प्रियंका गांधी इतने पर ही नहीं रुकीं. उन्होंने आगे यह भी लिखा कि चुनावों के दौरान सामने आया संविधान विरोध अब नये रूप में सामने है ​जो हमारे संविधान को कमजोर करना चाहता है. प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि जिस संविधान से संसद चलती है, जिस संविधान की हर सदस्य शपथ लेता है, जिस संविधान से हर नागरिक को जान और जीवन की सुरक्षा मिलती है, क्या अब विपक्ष की आवाज दबाने के लिए उसी संविधान का विरोध किया जाएगा?

 

Related Posts

पति के जिगरी दोस्त से थे पत्नी के नाजायज संबंध, तीनों ने अपने घर में साथ किया डिनर, फिर…

खबर इंडिया की।दिल्ली से सटे लोनी के ट्रोनिका सिटी इलाके में एक ऐसी वारदात हुई,…

पश्चिम बंगाल में जीती BJP तो कौन होगा मुख्यमंत्री? गृहमंत्री अमित शाह ने कर दिया बड़ा ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा…

ओवरएज वालों को सरकारी नौकरी और सीएए.. बंगाल में बीजेपी जीती तो होंगे ये बदलाव, पीएम मोदी का ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेजी से…

अपने घर की मालिक बनी 3 करोड़ से ज्यादा महिलाएं, महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी का बड़ा बयान

उमाकांत त्रिपाठी। महिला सशक्तिकरण और महिला आरक्षण को लेकर देश में एक बार फिर…

1 of 68

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *