मध्य प्रदेश

छत्तीसगढ़ सीएम ने शुरू किया जनदर्शन कार्यक्रम: समस्याएं लेकर पहुंची प्रदेशभर की जनता, किसान-कर्मचारियों की सबसे ज्यादा शिकायत

उमाकांत त्रिपाठी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज (27 जून) से जनदर्शन कार्यक्रम शुरू कर दिया है। सीएम हाउस में आयोजित जनदर्शन में प्रदेश भर से लोग अपनी-अपनी समस्या लेकर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनकी बात सुनी और समस्या का निराकरण का आश्वासन दिया। साय को नागरिकों ने उनकी पोट्रेट भी भेंट की।

जनदर्शन में होगा समस्याओं का हल
जनदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार को छह महीने हुए हैं। लगातार लोगों से मिलकर उनकी समस्या सुलझाने की कोशिश की है। पहले भी मुख्यमंत्री के रूप में रमन सिंह लोगों से जनदर्शन में मिलते थे। कार्यक्रम में आने वाले लोगों को टोकन दिया जाएगा। आपके आवेदनों को दर्ज किया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। जनदर्शन कार्यक्रम में किसानों ने फसल नष्ट होने के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। सीएम साय ने किसानों से कहा कि उन्हें नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। इसी तरह लोगों ने अनुचित कब्जा हटाने, मनरेगा, बीमारी के इलाज को लेकर भी मुख्यमंत्री को आवेदन सौंपा।

इन संगठनों ने दिया सीएम को ज्ञापन
जनदर्शन कार्यक्रम में जीएनएम प्रशिक्षण पाने वाले नर्सिंग प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसी तरह बीएड प्रशिक्षण लेने वाले छात्रों और बस्तर संभाग से आए शिक्षकों ने भी उनसे भेंट की। महाविद्यालय के गेस्ट लेक्चरर्स के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसी तरह छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन, अनियमित कर्मचारी महासंघ ने भी ज्ञापन दिया। जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने दिव्यांगजन से भी की भेंट। उन्होंने एक दिव्यांग बच्ची को दुलारा और उसकी समस्या जानी। सीएम ने उसके परिजनों से भी बात की। कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखीं।

 

Related Posts

1 of 20

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *