दिल्ली

पंजाब चुनावः मोदी ने आप को निशाने पर लिया, कांग्रेस की ‘फोटोकॉपी’ बताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पंजाब के पठानकोट में आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए उसे कांग्रेस की ‘‘फोटोकॉपी’’ (प्रति) बताया।

पठानकोट में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि राज्य में अगर भारतीय जनता पार्टी नीत गठबंधन सत्ता में आता है, तो पांच साल में कृषि, व्यापार और उद्योग को लाभ देने वाला बनाया जाएगा।

पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने हैं।

मोदी ने कहा, “मुझे आपकी सेवा करने के लिए पांच साल दीजिए। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि कृषि, व्यापार और उद्योग को लाभदायक बनाया जाएगा।”

राजनीतिक विरोधियों पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, “हम पंजाब को पंजाबियत के नजरिए से देखते हैं जो हमारी प्राथमिकता है। विरोधी पंजाब को राजनीतिक चश्मे से देखते हैं। “

संत रविदास का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि उनकी सरकार संत के आदर्शों का अनुसरण करती है और उनकी सरकार के लिए गरीबों का कल्याण हर चीज़ से ऊपर है।

प्रधानमंत्री रविदास जयंती के मौके पर दिल्ली के करोल बाग इलाके में श्री गुरू रविदास विश्राम धाम मंदिर में दर्शन करने के बाद यहां एक रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे।

उन्होंने कहा, “आज संत रविदास जयंती है। यहां आने से पहले मैं (दिल्ली में) रविदास विश्राम मंदिर गया था और मैंने उनका आशीर्वाद लिया। “

Related Posts

पति के जिगरी दोस्त से थे पत्नी के नाजायज संबंध, तीनों ने अपने घर में साथ किया डिनर, फिर…

खबर इंडिया की।दिल्ली से सटे लोनी के ट्रोनिका सिटी इलाके में एक ऐसी वारदात हुई,…

पश्चिम बंगाल में जीती BJP तो कौन होगा मुख्यमंत्री? गृहमंत्री अमित शाह ने कर दिया बड़ा ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा…

ओवरएज वालों को सरकारी नौकरी और सीएए.. बंगाल में बीजेपी जीती तो होंगे ये बदलाव, पीएम मोदी का ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेजी से…

अपने घर की मालिक बनी 3 करोड़ से ज्यादा महिलाएं, महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी का बड़ा बयान

उमाकांत त्रिपाठी। महिला सशक्तिकरण और महिला आरक्षण को लेकर देश में एक बार फिर…

1 of 68

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *