उत्तर प्रदेश

नोएडा में चोरी के आरोपी को भीड़ ने पीटा, दम तोड़ा

उत्तर प्रदेश में नोएडा के एक घर में बुधवार को चोरी का प्रयास करने वक्त पकड़े गए आरोपी की भीड़ ने कथित तौर पर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार तड़के पुलिस को सेक्टर-63 थानांतर्गत चोटपुर गांव में कुछ लोगों द्वारा एक चोर को पकड़े जाने की सूचना मिली।

एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और चोर को हिरासत में ले लिया। चोरी के कुछ सामान के साथ ही एक तमंचा भी उसके कब्जे से बरामद किया गया। हालांकि, गहरी चोट के कारण उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।’

अधिकारी ने कहा कि मृतक की पहचान कन्नौज के निवासी पंकज सिंह के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Related Posts

1 of 42

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *