दिल्ली

इमरजेंसी को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा, पीएम ने की स्पीकर ओम बिरला के भाषण की तारीफ

उमाकांत त्रिपाठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के आपातकाल भाषण की सराहना की। सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट कर पीएम मोदी ने इमरजेंसी की तुलना तानाशाह से किया । पीएम मोदी ने कहा कि आपातकाल के दौरान की घटनाएं इस बात का उदाहरण हैं कि तानाशाही कैसी होती है।

दो मिनट के मौन पर हुआ हंगामा
पीटीआई, नई दिल्ली। ओम बिरला लगातार दूसरी बार लोकसभा के स्पीकर चुने हए हैं। इस बीच ओम बिरला ने आपातकाल के दौरान अपनी जान गंवाने वाले नागरिकों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा, जिसके बाद विपक्ष ने नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया और अंततः सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

पीएम मोदी ने की तारीफ
बुधवार को लोकसभा में आपातकाल की निंदा करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओम बिरला की सराहना की। उन्होंने कहा कि उन दिनों पीड़ित सभी लोगों के सम्मान में मौन खड़े रहना एक अद्भुत भाव था। मोदी ने कहा कि आपातकाल के दौरान की घटनाएं इस बात का उदाहरण हैं कि तानाशाही कैसी होती है।लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने के कुछ समय बाद ही बिरला ने लोकसभा में आपातकाल की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पढ़ा और प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार की आलोचना की। कांग्रेस सांसदों और कुछ अन्य विपक्षी सदस्यों के विरोध के बीच बड़ी संख्या में सांसद कुछ क्षणों के लिए मौन खड़े रहे।

Related Posts

जब तक एक भी बीजेपी कार्यकर्ता जिंदा है… गृहमंत्री अमित शाह का बंगाल को लेकर बड़ा ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल गरमा चुका है और इसी बीच Amit…

1 of 72

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *