न्यूज़भारतहेडलाइंस

उम्मीद है, विपक्ष की आवाज नहीं दबेगी… सपा सुप्रीमो ने लोकसभा स्पीकर पर कसा तंज तो मुस्कुराए बिरला

उमाकांत त्रिपाठी। ओम बिरला लगातार दूसरी बार लोकसभा स्पीकर चुन लिए गए। इसके बाद तमाम सांसदो और पार्टी प्रमुखों ने उनको बधाई दी। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने दोबारा लोकसभा स्पीकर बने ओम बिरला को बधाई देते हुए तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि- उम्मीद है विपक्ष की आवाज दबाई नहीं जाएगी।

मुस्कुराने लगे लोकसभा अध्यक्ष
बुधवार को संसद में अखिलेश ने कहा, आपके (ओम बिरला) पास 5 साल का अनुभव है। उम्मीद है विपक्ष की आवाज दबाई नहीं जाएगी। न ही निष्कासन जैसी कार्रवाई होगी। तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा- आपका अंकुश विपक्ष पर तो रहता है, सत्ता पक्ष पर भी रहे। आपके इशारे पर सदन चलता है, इसका उल्टा न हो। सपा सुप्रीमो का ये अंदाज देख ओम बिरला मुस्कराने लगे। डिंपल यादव भी अपनी हंसी रोक नहीं पाईं।

संसद सत्र का आज तीसरा दिन
संसद सत्र का आज तीसरा दिन है। एनडीए उम्मीदवार ओम बिरला ध्वनि मत से लोकसभा स्पीकर चुने गए। पीएम नरेंद्र मोदी और सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी उन्हें चेयर तक छोड़ने आए। 2 दिन में यूपी के 79 सांसदों ने शपथ ली। अखिलेश यादव समेत अन्य सपा सांसदों ने संविधान की कॉपी हाथ में लेकर शपथ पढ़ी। गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी को शपथ अब तक शपथ नहीं दिलाई गई। इसके पीछे कानूनी पेच बताई जा रही है।

 

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *