राज्य

जेपी नड्डा ने जारी किया हरियाणा चुनाव संकल्प पत्र, अग्निवीर को मिलेगी सरकारी नौकरी, महिलाओं को इतने रुपए महिने देगी बीजेपी

उमाकांत त्रिपाठी।भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को हरियाणा चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया है। संकल्प पत्र में अग्निवीर को सरकारी नौकरी की गारंटी दी गई है। महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए देने का वादा किया है। यह राशि कांग्रेस के कल जारी घोषणा पत्र से 100 रुपए ज्यादा है। इसमें 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने जैसी 20 बातें हैं।रोहतक में संकल्प पत्र जारी करते हुए नड्डा ने कहा कि अस्पतालों में डायलिसिस फ्री होगा और चिरायु आयुष्मान योजना में 10 लाख तक इलाज मुफ्त हो सकेगा। नड्‌डा ने कहा कि BJP ने 20 संकल्प रखे हैं। हरियाणा के विकास को नॉन स्टॉप रखने के लिए सिग्नल आपको डाउन करना है। वह किसका करना है, ये आपको तय करना है।इस प्रोग्राम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया, हरियाणा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के अलावा बड़े नेता मौजूद थे।

 

संकल्प पत्र जारी करने के बाद जेपी नड्‌डा की 5 अहम बातें

1. कांग्रेस का रियल मेनिफेस्टो जमीन घोटाला
जेपी नड्‌डा ने कहा हरियाणा की छवि 10 साल पहले क्या थी?। पहले हरियाणा में नौकरी के लिए पर्ची-खर्ची चलती थी। नौकरी के कारण लोगों को सजाएं तक हुईं। हरियाणा जमीनों के घोटाले के लिए जाना जाता था। उनका रियल मेनिफेस्टो ये था कि जमीन का घोटाला, किसानों की जमीन को हड़पना, उनकी जमीन की श्रेणी को बदलना।

2. भाजपा का संकल्प पत्र सीरियस डॉक्यूमेंट
मेनिफेस्टो को विरोधियों ने डायल्यूटेड बना दिया। भाजपा के लिए संकल्प पत्र सीरियस डॉक्यूमेंट है। हम जो कहते हैं, वही करते हैं। इससे आपको साफ दिखेगा कि हरियाणा बदला है। हरियाणा का एक्सपोर्ट दस साल में 68 हजार करोड़ से बढ़कर ढाई लाख करोड़ से ज्यादा का हो चुका है।
पहले 7 मेडिकल कॉलेज होते थे, जो आज 15 हो चुके हैं। पहले मेडिकल कॉलेज में MBBS की 700 सीटें थी, जो आज 2 हजार से ज्यादा हैं। 10 साल पहले 500 गांवों में बिजली थी, आज 5800 गांवों में बिजली पहुंच चुकी है।

3. कांग्रेस किसानों को 1-2 रुपए मुआवजा देती थी
यहां किसान की चर्चा बहुत होती है। कांग्रेस में ऐसे-ऐसे नेता हैं, जो किसानों की बात करते हैं, लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि पहले किसानों को मुआवजे में 1-2 रुपए के चेक मिलते थे। आज सरकार किसानों को लाखों रुपए दे रही है। किसानों को पहले प्रति एकड़ 6 हजार रुपए मुआवजा मिलता था, लेकिन अब 15 हजार रुपए कर दिया गया है।

4. पहले 8, अब 24 फसलों पर MSP दे रहे
किसानों को पहले 8 फसलों पर एमएसपी देते थे, लेकिन आज 24 फसलों पर दे रहे हैं। सरकार ने हर खेत तक पानी पहुंचाया। खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक हजार खेल नर्सरी बनाईं। पहले दिल्ली से हरियाणा के लिए चार घंटे लगते थे, लेकिन आज एक घंटा भी नहीं लगता। ये फर्क आपको साफ दिख रहा है।

5. हरियाणा का रेल बजट 9 गुना बढ़ाया
हरियाणा में रेलवे का बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 गुना बढ़ा दिया है। मैंने ये सारी बातें आपको इसलिए बताईं कि आप जनता के सामने सच की स्थिति को स्पष्ट कर सकें। भाजपा के लिए संकल्प पत्र एक सीरियस डॉक्यूमेंट हैं, इसमें हमने जो वादे किए हैं। वह 100 प्रतिशत देंगे।

Related Posts

1 of 243

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *