न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

सही से रहो, वर्ना लॉरेंस को बता दूंगी… सलमान के पिता सलीम खान को बुर्के में आई महिला ने दी धमकी, पढ़ें पूरी खबर

खबर इंडिया की।बॉलीीवुड एक्टर सलमान खान के पिता और राइटर सलीम खान को मुंबई में एक महिला ने धमकी दी है। यह घटना 18 सितंबर की है. सलीम खान मॉर्निंग वॉक के बाद बेंच पर बैठे हुए थे, उसी समय बांद्रा बैंडस्टैंड की तरफ से स्कूटी पर एक शख्स जा रहा था और उसके पीछे एक बुर्का पहने महिला बैठी थी।
उसने यू-टर्न लिया और सलीम खान के पास बोली- सही से रहो वर्ना लॉरेंस को बता दूं क्या? स्कूटी का नंबर 7444 था। बांद्रा पुलिस ने केस दर्ज कर स्कूटी वाले शख्स और महिला को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

14 अप्रैल को सलमान के घर 5 राउंड की हुई थी फायरिंग
सलमान के घर पर 14 अप्रैल को पांच राउंड फायरिंग हुई थी सलमान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में 14 अप्रैल की सुबह फायरिंग हुई थी। फायरिंग करने वाले बाइक से आए थे। उन्होंने सलमान के घर के बाहर 5 राउंड फायरिंग की और भाग गए। दो दिन बाद मुंबई पुलिस ने आरोपियों को गुजरात से अरेस्ट किया था।सलमान के घर की दीवार पर गोलियों के निशान मिले थे। वहीं CCTV में दोनों शूटर्स नजर आए थे।मामले में पुलिस ने अब तक लॉरेंस समेत 9 लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें से अब तक 6 की गिरफ्तारी हो चुकी है। 1 मई को 6 आरोपियों में से एक अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या कर ली थी। लॉरेंस पहले से ही अन्य मामलों में जेल में बंद है।

सलमान ने कहा था कि-परिवारवालों को खतरा है मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने फायरिंग मामले में 4 जून को सलमान का बयान रिकॉर्ड किया था। सलमान ने कहा था- ‘उस दिन मैं सो रहा था जब मैंने पटाखों की आवाज सुनी। सुबह के 4.55 बजे थे। पुलिस बॉडीगार्ड ने बताया कि बाइक पर आए दो लोगों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट की फर्स्ट फ्लोर की बालकनी पर बंदूक से फायरिंग की है।गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं सलीम खान सलीम खान मुंबई में जुहू इलाके में परिवार के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। कोरोना लॉकडाउन के दौरान मॉर्निंग वॉक पर जाने के कारण वो विवादों में भी फंस चुके हैं। तब उन्होंने कहा था कि वे 40 साल से मॉर्निंग वॉक पर जा रहे हैं, क्योंकि उन्हें लोअर बैक में दिक्कत है और डॉक्टर ने उन्हें ऐसा करने की सलाह दी है।

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 779

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *