राज्य

पहले चरण में ही इनका सूपड़ा साफ हो गया है… झारखंड की रैली में जमकर गरजे गृहमंत्री अमित, किया ये दावा

उमाकांत त्रिपाठी।झारखंड के गिरिडिह में अमित शाह ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा है. शाह ने कहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल राज्य को एटीएम समझ रही है. एनडीए की सरकार आने पर यहां विकास के काम होंगे. शाह ने इस दौरान राहुल गांधी पर भी हमला बोला.
शाह ने अपने संबोधन में कहा कि- हेमंत सोरेन की सरकार केंद्र की योजना लागू करने की बजाय घुसपैठियों को बसाने में जुटी है. झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनते ही विकास की रफ्तार पकड़ लेगी.

शाह बोले-मोदी सरकार ने खत्म किया नक्सलवाद
अपने संबोधन में त शाह ने कहा कि- झारखंड लंबे वक्त तक नक्सलवाद से जूझ रहा था. यहां नक्सली लोगों के जीवन को प्रभावित कर रहे थे. नक्सलवाद ने झारखंड को तबाह करने में कोई कमी नहीं छोड़ी, लेकिन मोदी की सरकार आते ही नक्सलियों पर शिकंजा कस गया.
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 10 साल के शासन में हमने नक्सलवाद से मुक्त करने का काम किया है. छत्तीसगढ़ हो या झारखंड हर जगह नक्सली अब अंतिम सांसें गिन रहे हैं.

शाह ने पहले चरण में किया जीत का दावा
रैली में लोगों से बात करते हुए शाह ने कहा कि- पहले चरण का मतदान यहां हो गया है. 43 सीटों पर झारखंड की जनता ने वोटिंग की है. मैं आपको अभी रिजल्ट बता दूं. इस पर भीड़ से हां की आवाज आई.
शाह ने कहा कि- आप लोग कह रहे हैं तो मैं पेपर लीक कर देता हूं. पहले चरण में जेएमएम का सूपड़ा साफ हो गया है. बीजेपी की सरकार भारी मतों से आ रही है.

घुसपैठियों को उल्टा लटकाएंगे- शाह
शाह ने कहा कि- घुसपैठियों झारखंड में आकर बच्चियों से कितनी शादी करके उनकी जमीन हड़प लेते हैं. कमल-फूल की सरकार बना दो. यहां इंसान क्या परिंदा भी पैर नहीं मार पाएगा. कोई घुसपैठी नहीं घुस पाएगा.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 228

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *