मध्य प्रदेश

रोका, सगाई, हल्दी और कॉरपोरेट लाइफ… कातिल पत्नी सोनम रघुवंशी की इन नई तस्वीरों को देख हैरान हो जाएंगे

 

खबर इंडिया की। पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सोनम रघुवंशी की पुलिस कस्टडी खत्म होने वाली है. इसे लेकर आ शिलांग कोर्ट में सोनम समेत पाचों आरोपियों की कोर्ट में पेशी है. पुलिस आरोपियों की आगे के लिए भी कस्टडी मांगेगी. माना जा रहा है कि कोर्ट कस्टडी की मंजूरी दे सकती है. इस बीच सोनम और राजा की शादी की अनदेखी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।

मेघालय के सनसनीखेज राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की नई तस्वीरें सामने आई हैं. इन तस्वीरों में सोनम अपनी रोका, सगाई, शादी और कॉरपोरेट लाइफ के अलग-अलग रंगों में नजर आ रही है।

शादी की तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि सोनम ने राजा रघुवंशी के प्रति अपने मन में इतनी नफरत भर रखी थी। सात फेरे से लेकर शादी की अन्य रस्मों में भी सोनम खुश दिख रही है। हालांकि बीच-बीच में उसके चेहरे को देखकर लग रहा है कि वह कुछ सोच में पड़ जा रही है।

इन तस्वीरों को देख जरा सा भी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है कि सोनम के मन में तब क्या चल रहा था. वो इतना खौफनाक कदम उठा सकती है।

कभी हसीना के रूप में सजी-संवरी सोनम पर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. तस्वीरों के साथ-साथ इस हत्याकांड की जांच में रोज नए खुलासे हो रहे हैं, जो सोनम के शातिर दिमाग और साजिश की गहराई को उजागर कर रहे हैं।

सोनम और राजा रघुवंशी की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी. उससे पहले भी संगीत, हल्दी और मेहंदी जैसे कुछ कार्यक्रम हुए. सभी प्रोग्राम में सोनम चहकती नजर आई. कई बार राजा-सोनम ने एक दूसरे का हाथ भी पकड़ा था. दोनों को देखकर लग रहा था मानो ये तो कोई लव मैरिज है।

शादी से पहले दोनों परिवारों की तरफ से रोका की रस्म निभाई जाती है। सोनम के ससुर और राजा के पिता जब रस्म निभा रहे थे, तब ऐसा लग रहा था कि सोनम के दिमाग में कुछ चल रहा है। वह कुछ सोचती दिखती है।

सामने आई तस्वीरों में सोनम रघुवंशी को कई अवसरों पर अलग-अलग आउटफिट्स में देखा जा सकता है. रोका और सगाई की तस्वीरों में वह पारंपरिक परिधानों में दुल्हन के जोश और खुशी के साथ नजर आ रही है।

इस दौरान शुरुआत में दोनों काफी खुश दिखे. लेकिन बाद में दिखता है कि दोनों कुछ सोच में पड़ जा रहे हैं. राजा ने तो रोमांटिक अंदाज में झुककर सोनम को प्रपोज भी किया।

वहीं, शादी के दौरान कन्यादान की रस्म सबसे भावुक कर देने वाला पल होता है। ये वो वक्त होता है, जब एक पिता अपनी बेटी को लड़के के हाथ में सौंपता है। इस दौरान सोनम भावुक नजर आती है। वहीं, राजा रघुवंशी बिल्कुल सामान्य दिख रहा था। राजा को उस वक्त तक शायद अंदाजा नहीं था कि सोनम के मन में इतनी खतरनाक प्लानिंग चल रही है।

 

Related Posts

1 of 26

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *