मध्य प्रदेश

आदिवासियों पर मेहरबान मध्यप्रदेश सरकार: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी बैतूल में दी कई सौगात, कर दिए ये बड़े ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बैतूल जिले की विधानसभा भैंसदेही का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आदिवासियों के लिए कई बड़े ऐलान किए। सीएम मोहन ने भैंसदेही में आदिवासी संस्कृति अध्ययन केंद्र संग्रहालय और बैतूल जिले के भीमपुर में 100 बिस्तरों वाले सिविल अस्पताल खोलने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने सरकारी कॉलेज भैंसदेही का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानी गंजन सिंह कोरकू कॉलेज और मेंढा डैम का नाम बदलकर स्वतंत्रता सेनानी राम भाऊ कोरकू के नाम पर रखा।

कार्यक्रम में क्या बोले सीएम मोहन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कहा कि- “भैंसदेही कॉलेज का नाम बदलकर गंजन सिंह कोरकू और मेंढा डैम का नाम बदलकर राम भाऊ कोरकू के नाम पर रखा गया है। अगर हम अपने क्रांतिकारियों को याद नहीं करेंगे तो किसे याद करेंगे? हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों को जरूर याद करेंगे जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी।” उन्होंने कहा, ” मैं यहां आदिवासी संस्कृति अध्ययन केंद्र संग्रहालय की स्थापना करने की घोषणा करता हूं, इसके अलावा भैंसदेही में 100 बेड का एक सिविल अस्पताल भी बनाया जाएगा मुझे बैतूल से गहरा लगाव है और जो भी जरूरत होगी, वह पूरी की जाएगी।

सीएम ने की पीएम मोदी की तारीफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए सीएम यादव ने कहा कि पीएम मोदी दुनिया भर में रहने वाले सभी भारतीयों की चिंता करते हैं। राज्य सरकार महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं के खातों में रक्षाबंधन के लिए 1,250 रुपये और अतिरिक्त 250 रुपये ट्रांसफर किए हैं। राज्य सरकार बहनों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं सभी बहनों को शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने सभी से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील भी की।

Related Posts

1 of 20

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *