अन्य राज्य

हरियाणा सीएम नायब सैनी ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बताया मोदी का 2047 विजन

उमाकांत त्रिपाठी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला जिले के कालका में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस यात्रा का समापन कालका के श्री काली माता मंदिर में हुआ। इस दौरान हरियाणा सीएम ने तिरंगे का महत्व बताया

तिरंगा हमारी शान
सीएम सैनी ने कहा कि तिरंगा हमारी शान और पहचान है, इसका सम्मान बनाए रखना हम सबका फर्ज है। सीएम सैनी ने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में हिस्सा लेने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि- हरियाणा वासी अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को याद करें और उनके देखे गए नए भारत के सपने को साकार करने में योगदान दें। उन्होंने आगे कहा कि- पीएम मोदी ने नागरिकों से हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान किया है ताकि हम अपनी आजादी के लिए लड़ने वाले अनगिनत नायकों के बलिदान का सम्मान कर सकें।

सीएम ने लिया माता का आशीर्वाद
इससे पहले मुख्यमंत्री ने कालका स्थित ऐतिहासिक काली माता मंदिर और गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। सीएम सैनी ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि- पीएम ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रतिबद्धता जताई है और इस मिशन में लगभग 140 करोड़ नागरिक अपनी भूमिका निभा रहे हैं। इस मिशन को पूरा करने के लिए हरियाणा भी तैयार है और हमारे राज्य का हर एक नागरिक इसमें योगदान दे रहा है। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान शुरू किया है।

 

 

Related Posts

1 of 7

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *