मध्य प्रदेश

देश चलाने के लिए सबकी सहमति जरूरी… शुरू हुआ 18वीं लोकसभा का पहला सत्र, पीएम मोदी ने ली शपथ

उमाकांत त्रिपाठी।8वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू हो गया है। सबसे पहले सदन में राष्ट्रगान हुआ, उसके बाद पिछले सदन के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद पीएम मोदी ने लोकसभा सदस्य की शपथ ली। मोदी के बाद उनकी कैबिनेट के लोकसभा सांसदों ने शपथ ली। सदन को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ली शपथ
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नाम जब शपथ के लिए बुलाया गया तो विपक्ष ने NEET-NEET, शेम-शेम बोलना शुरू कर दिया। विपक्ष NEET पेपर धांधली में उनके इस्तीफे की भी मांग कर चुका है।

पीएम मोदी बोले
सत्र शुरू होने से पहले संसद पहुंचे PM मोदी ने कहा- देश चलाने के लिए सबकी सहमति जरूरी है। हम सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं। संविधान की मर्यादाओं का पालन करते हुए देश को आगे बढ़ाना चाहते हैं। देश को एक जिम्मदार विपक्ष की जरूरत है।संसद में आज और कल नए सांसद शपथ लेंगे। इससे पहले भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब को सोमवार सुबह 10 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू राष्ट्रपति भवन में मौजूद थे।

 

लोकसभा 2 बजे तक के लिए हुए स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही को प्रोटेम स्पीकर ने 2 बजे तक लंच के लिए स्थगित कर दिया है। लंच के बाद सांसदों की शपथ फिर शुरू होगी।

सीकर सांसद अमराराम ट्रैक्टर से संसद में पहुंचे

बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने संसद भवन की सीढ़ियों को पहले नमन किया। इसके बाद भवन में प्रवेश किया। उनके हाथ में ‘भारत का संविधान’ किताब थी। सीकर सांसद अमराराम अपने सरकारी आवास से ट्रैक्टर चलाते हुए संसद के लिए रवाना हुए। +
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शपथ ली

सुकांता मजूमदार ने शपथ ली

श्रीपाद नाईक और दुर्गादास उईके ने संस्कृत में शपथ ली
मोदी सरकार के दो मंत्रियों ने संस्कृत में शपथ ली। संस्कृत में शपथ लेने वाले श्रीपाद नाईक गोवा से और दुर्गादास उईके मध्य प्रदेश के बैतूल से सांसद हैं।

सुरेश गोपी ने शपथ ली

शोभा करंदलाजे ने शपथ ली

अनुप्रिया पटेल ने शपथ ली

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शपथ ली

चिराग पासवान ने शपथ ली

मनसुख मंडाविया ने शपथ ली
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शपथ ली

गजेंद्र सिंह शेखावत ने शपथ ली

केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने शपथ ली

जदयू नेता ललन सिंह ने शपथ ली

सोनिया-खड़गे ने विपक्ष के सांसदों के साथ संविधान की कॉपी लेकर प्रदर्शन किया

प्रोटेम स्पीकर के पैनल में शामिल नहीं हुए 3 विपक्षी सांसद
प्रोटेम स्पीकर भर्तुहरि महताब के साथ पैनल में शामिल 3 विपक्षी सांसद- सुरेश कोडिकुन्निल (कांग्रेस), थलिक्कोट्टई राजुथेवर बालू (DMK), सुदीप बंदोपाध्याय (TMC) संसद में उपस्थित नहीं हुए। ये सांसद प्रोटेम स्पीकर भर्तुहरि महताब का विरोध कर रहे हैं। इनका कहना है कि सरकार ने नियमों को दरकिनार कर प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। नियम के मुताबिक, कांग्रेस के के. सुरेश 8 बार के सांसद हैं, इसलिए प्रोटेम स्पीकर उन्हें बनाना चाहिए था। महताब 7 बार के सांसद हैं।

Related Posts

1 of 20

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *