मध्य प्रदेश

सीएम मोहन ने जताया पीएम मोदी का आभार, एमपी में कपड़ा उद्योग के नए युग की हुई शुरुआत, जानें क्या बदला

उमाकांत त्रिपाठी।मध्य प्रदेश के धार जिले में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री मित्र पार्क के प्रथम चरण में अधोसंरचना विकास की प्रक्रिया आरंभ हो गई है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह का हृदय से आभार जताया है.

सीएम  मोहन यादव ने कहा  कि-  धार की 2158 एकड़ भूमि पर करीब 2050 करोड़ की लागत से पीएम मित्र पार्क विकसित हो रहा है. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से हाल ही में 773 करोड़ रुपए लागत के टेंडर जारी किए गए हैं.

सीएम  यादव ने कहा कि- यह पहल मध्यप्रदेश में कपड़ा उद्योग (टेक्सटाइल सेक्टर) को नई गति प्रदान करेगी. मध्यप्रदेश लगातार विकसित राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दी गई पीएम मित्र पार्क की सौगात निश्चित रूप से प्रदेश के विकास और कपड़ा उद्योग में नए युग का शुभारंभ करेगी.

इसके अलावा मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के लिए 3 नई योजनाओं का ऐलान किया-

1.गंगोत्री योजना

2. एक बगिया मां के नाम योजना

3. देहदान-अंगदान करने वालों के लिए ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ योजना

Related Posts

16 साल की उम्र में शादी और दो आशिक… बॉयफ्रेंड को मरवाने वाली MP की महिला की कहानी जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है,…

बड़ी बहन ने बहनोई से कर ली शादी, अब छोटी बहन बोली- मुझे भी जीजा से प्यार, अजब MP का गजब केस!

खबर इंडिया की। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से रिश्तों को उलझा देने वाला एक अनोखा…

50 हजार कैश-बाइक नहीं दिया.. पत्नी के न्यूड फोटो-VIDEO सोशल मीडिया पर डाले, MP का सनसनीखेज केस

खबर इंडिया की. मध्यप्रदेश के सागर जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और शर्मनाक मामला…

1 of 23

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *