मध्य प्रदेश

MP को मिलेगी 2 नए एयरपोर्ट की सौगात, सिर्फ 999 रुपए में कर सकेंगे हवाई सफर! जानें कैसे

उमाकांत त्रिपाठी।PM Modi Visit Bhopal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल के दौरे पर आ रहे हैं और इस बार उनका आगमन सिर्फ एक कार्यक्रम भर नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के लिए कई ऐतिहासिक सौगातें लेकर आने वाला है. अपने इस दौरे में वे एक महिला सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और साथ ही प्रदेश को मेट्रो, एयरपोर्ट और हवाई कनेक्टिविटी जैसी सुविधाओं का तोहफा भी देंगे, जो आने वाले वर्षों में राज्य के विकास की रफ्तार को नया आयाम देगा.

दतिया और सतना को एयरपोर्ट की सौगात
इस दौरान पीएम मोदी दतिया और सतना के नए एयरपोर्ट्स का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे, जिससे प्रदेश में हवाई अड्डों की संख्या बढ़कर आठ हो जाएगी. इससे बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी. साथ ही, इंदौर को मेट्रो की सौगात मिलने जा रही है. इस परियोजना के वर्चुअल उद्घाटन के साथ ही इंदौर मेट्रो के सपने को हकीकत में बदलने की शुरुआत हो जाएगी.

इंदौर मेट्रो और शिप्रा घाट परियोजना
इंदौर शहर अब मेट्रो नेटवर्क से जुड़ने की तैयारी में है. मेट्रो सेवा शुरू होने से जहां ट्रैफिक की समस्या में कमी आएगी, वहीं नागरिकों को तेज और सुविधाजनक आवागमन मिलेगा. इसके साथ ही शिप्रा नदी के दोनों किनारों पर करीब 29 किलोमीटर तक भव्य घाटों का निर्माण भी किया जाएगा, जिसकी आधारशिला खुद प्रधानमंत्री मोदी रखेंगे.

उड़ान योजना के तहत सस्ती हवाई यात्रा
‘उड़ान योजना’ के तहत दतिया से भोपाल के लिए हवाई सेवा का उद्घाटन भी 31 मई को किया जाएगा. बिग चार्टर एयरलाइंस द्वारा संचालित इस सेवा के अंतर्गत शुरुआती 50% सीटों का किराया केवल 999 रुपये होगा. 2 जून से यह सेवा नियमित तौर पर सप्ताह के चार दिन उपलब्ध होगी. इसके अलावा भोपाल से रीवा, खजुराहो और दतिया के लिए भी किफायती उड़ानें शुरू की जाएंगी.

रीवा के लिए सीधी उड़ानों की मांग
रीवा से हवाई सेवाएं शुरू करने की मांग भी जोर पकड़ रही है. डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने इस संबंध में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात कर रीवा से दिल्ली, इंदौर, हैदराबाद और प्रयागराज के लिए ATR-72 विमानों की सीधी उड़ानें शुरू करने का अनुरोध किया है.

Related Posts

बड़ी बहन ने बहनोई से कर ली शादी, अब छोटी बहन बोली- मुझे भी जीजा से प्यार, अजब MP का गजब केस!

खबर इंडिया की। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से रिश्तों को उलझा देने वाला एक अनोखा…

50 हजार कैश-बाइक नहीं दिया.. पत्नी के न्यूड फोटो-VIDEO सोशल मीडिया पर डाले, MP का सनसनीखेज केस

खबर इंडिया की. मध्यप्रदेश के सागर जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और शर्मनाक मामला…

MP में लव-मैरिज के 7 महीने बाद युवक का सुसाइड, आखिरी वीडियो में ये कहा, पति-पत्नी की रील्स वायरल

खबर इंडिया की। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने…

1 of 22

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *