मध्य प्रदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एमपी दौरा: CM मोहन ने किया स्वागत, भेंट की बाग प्रिंट की साड़ी, मृगनयनी एम्पोरियम में कलाकारों से भी मिलीं महामहिम

उमाकांत त्रिपाठी।आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर इंदौर आई हैं। राष्ट्रपति एयरपोर्ट से सीधे मृगनयनी एम्पोरियम पहुंचीं, जहां उन्होंने कलाकारों से मुलाकात की। मृगनयनी के आर्टिस्ट ने उनको पेंटिंग गिफ्ट की। इससे पहले एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राष्ट्रपति की अगवानी की।राष्ट्रपति रात्रि विश्राम रेसीडेंसी कोठी में करेंगी। इस दौरान दिल्ली से चलने वाली सारी गतिविधियां और फैसले भी यहीं से होंगे। राष्ट्रपति 19 सितंबर को सुबह उज्जैन में महाकाल दर्शन करेंगी। यहां इंदौर-उज्जैन सिक्स-लेन प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगी। इंदौर लौटकर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उसके बाद दिल्ली लौट जाएंगी।

 

 

इंदौर-उज्जैन सिक्सलेन का भूमिपूजन करेंगी राष्ट्रपति
इंदौर-उज्जैन फोरलेन को सिक्सलेन में बदला जाना है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को इसके लिए भूमिपूजन करेंगी। इसके बाद निर्माण शुरू हो जाएगा। 1600 करोड़ से ज्यादा में ठेका दिया गया है। मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) और निर्माण एजेंसी के बीच अनुबंध हो चुका है। पढ़ें पूरी खबर…

 

 

धार के मुबारिक खत्री ने बाग प्रिंट की साड़ी भेंट की
धार जिले के रहने वाले हस्त शिल्प कलाकार मुबारिक खान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बाग प्रिंट की साड़ी भेंट की है।

 

राष्ट्रपति को भेंट किया जनजातीय प्रतीक चिन्ह
झाबुआ के परमार दंपती ने झाबुआ की प्रसिद्ध गुड़िया और जनजातीय प्रतीक चिन्ह राष्ट्रपति को भेंट किया।

मृगनयनी एम्पोरियम में कलाकारों से की मुलाकात
एम्पोरियम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्य प्रदेश के हस्तशिल्प और जनजाति कलाकारों से भी मिलीं। इस दौरान गोंडी भित्ति चित्रकार दुर्गा व्याम ने उन्हें अपनी बनाई पेंटिंग भेंट की। इसके बाद वो रेजिडेंसी कोठी के लिए रवाना हो गई हैं।

भोपाल से आई बुलेट प्रूफ कार
महामहिम के साथ 300 सुरक्षाकर्मियों की एक स्पेशल टुकड़ी आई है। यही टुकड़ी फर्स्ट लेयर की सुरक्षा देख रही है। राष्ट्रपति को एयरपोर्ट से शहर में लाने के लिए दो बुलेट प्रूफ कार तैयार हैं। एक इंदौर में रहती है, दूसरी भोपाल से आई है। कारकेट की जिम्मेदारी एक एसपी और एक डीएसपी स्तर के अफसर के पास रहेगी। इंदौर और उज्जैन में कुल 4000 पुलिसकर्मियों को लगाया जाएगा। एम्बुलेंस में डॉक्टर टीम के अलावा वीआईपी के ब्लड ग्रुप वाले चार युवा भी रहेंगे।

 

रिकॉर्डेड राष्ट्र गीत-राष्ट्रगान नहीं बजेगा
विशेष निर्देश हैं कि राष्ट्रीय गीत रिकॉर्डेड नहीं बजाया जाए। मिलिट्री, पुलिस, पेरा मिलिट्री, बैंड से ही गवाया जाए। ये उपलब्ध नहीं हों तो चार लोगों के विशेष दल से सही माइक सिस्टम के साथ गवाना होगा। कार्यक्रम में फूड पैकेट नहीं बांटे जा सकेंगे।

 

गाय का दूध ही इस्तेमाल किया जाएगा
राष्ट्रपति इंदौर में 18 सितंबर को डिनर, 19 सितंबर को ब्रेक फास्ट और महाकाल दर्शन से लौट कर इंदौर में ही लंच करेंगी। मस्टर्ड ऑयल, रिफाइंड या ऑलिव ऑइल में ही खाना पकाया जाएगा। गाय के हल्दी वाले दूध के साथ ब्रेक फास्ट में फ्रूट्स और स्प्राउट्स दिए जाएंगे। खट्‌टे फल नहीं परोसे जाएंगे। राष्ट्रपति का पूरा भोजन बिना प्याज और लहसुन का होगा। खाने में मसूर को छोड़कर सभी तरह की दालें होंगी। डिनर में टिंडा,अरबी,आलू-गोभी, पालक-पनीर और राजमा नहीं होंगे। राष्ट्रपति शुद्ध शाकाहारी भोजन लेती हैं, इसलिए अधिकारियों को निर्देश है कि जिन बर्तनों में महामहिम के लिए भोजन बनेगा, उसमें पहले नॉनवेज न बना हो। रोटी के साथ ही सैंडविच भी मल्टी ग्रेन आटे के ही होंगे।

Related Posts

1 of 20

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *