महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में नहीं मिलेगी इंट्री, साथ में लेकर आना होगा आरटी पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट

देश में जारी कोरोना महामारी के बीच बढ़ते संक्रमण को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। जो अब एक जून तक लागू रहेगा। इस दौरान सभी प्रतिबंध पहले की तरह जारी रहेंगे। एक बड़ा फैसला लिया गया है कि महाराष्ट्र में एंट्री के लिए प्रत्येक व्यक्ति के पास कोरोना की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव होना अनिवार्य कर दिया है। नए गाइडलाइन्स की मुताबिक आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट में निगेटिव होने पर ही लोगों को एंट्री मिलेगी।

महाराष्ट्र द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि राज्य में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए आपदा प्रबंधन एक 2005 के शक्तियों का प्रयोग करते हुए लॉकडाउन को 15 मई से बढ़ाकर एक जून 2021 की सुबह सात बजे तक किया जाता है। सरकार ने कहा है कि कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए फिलहाल राज्य को लॉकडाउन के प्रतिबंध को तहत रखना जरूरी है।

महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी नई गाइलाइन्स में एक और अहम बात कही गई है। राज्य में प्रवेश करने के लिए अब कोरोना की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव दिखाना अनिवार्य होगा। टेस्ट का प्रकार आरटी-पीसीआर होना चाहिए। टेस्ट रिपोर्ट यात्रा के समय से 48 घंटे पहले का नहीं हो।

Related Posts

एक ही लड़की ने नौ बार मनाई सुहागरात, हर बार नया दूल्हा, ऐसा केस पहले कभी नहीं हुआ

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के बीड़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर…

मुख्यमंत्री पद को लेकर अमित शाह का बड़ा बयान, एकनाथ शिंदे और CM चेहरे पर कही ये बात

उमाकांत त्रिपाठी।गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को महाराष्ट्र के लिए बीजेपी का…

1 of 17

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *