उमाकांत त्रिपाठी।महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को NCP ने पहली लिस्ट जारी की। इसमें 38 कैंडिडेट्स के नाम हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार बारामती से चुनाव लड़ेंगे।यह शरद पवार की लोकसभा सीट है, जहां से इस बार उनकी बेटी सुप्रिया सुले जीती थीं। सुप्रिया सुले ने लोकसभा चुनाव में अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को हराया था।इससे पहले मंगलवार देर रात शिंदे गुट की शिवसेना ने 45 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कोपड़ी पाचपाखाडी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, मंत्री उदय सामंत को रत्नागिरी से टिकट दिया गया है।महायुति ने अब तक 182 नाम की घोषणा की है। इसमें भाजपा के 99, शिवसेना (शिंदे गुट) के 45 और अजित गुट के 38 कैंडीडेट के नाम शामिल हैं।महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को 2024 को खत्म हो रहा है। महाराष्ट्र में महायुति यानी शिवसेना, भाजपा और NCP अजित पवार गुट की सरकार है। एंटी इनकम्बेंसी और 6 बड़ी पार्टियों के बीच बंटने वाले वोट को साधना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी।
16 अक्टूबर को जारी किया था महायुति ने अपना घोषणापत्र
शिंदे के नेतृत्व में लड़ा जाने वाला पहला चुनाव CM एकनाथ शिंदे ने जून 2022 में तत्कालीन उद्धव सरकार से बगावत की थी। भाजपा के समर्थन से वे मुख्यमंत्री बने। ऐसे में शिंदे के नेतृत्व में यह पहला विधानसभा चुनाव है।जलगांव की एरंडोल सीट से मौजूदा विधायक चिमनराव पाटिल को मौका नहीं दिया है। उनकी जगह अमोल चिमनराव पाटिल को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, अमरावती की दरियापुर विधानसभा सीट से अभिजीत अडसुल को उम्मीदवार बनाया गया है। आनंदराव अडसुल शिवसेना के पूर्व सांसद हैं। हालांकि, पहले ऐसी चर्चा थी कि यहां से भाजपा की नवनीत राणा विधानसभा चुनाव लड़ेंगी।
दो भाई होगें मैदान में:
मंत्री उदय सामंत को रत्नागिरी से, जबकि उनके भाई किरण सामंत को राजापुर से उम्मीदवार बनाया गया है। इस बीच, दिवंगत सेना विधायक अनिल बाबर के बेटे सुहास बाबर को खानापुर से उम्मीदवार घोषित किया गया है।
भाजपा की लिस्ट में लोकसभा चुनाव हारे दो नेताओं को टिकट भाजपा ने 5 विधायकों के टिकट काटे हैं। लिस्ट में किसी मुस्लिम प्रत्याशी का नाम नहीं है। भाजपा ने मुंबई में 16 विधायकों में से 14 को दोबारा टिकट दिया है। 2019 में भाजपा का समर्थन करने वाले 3 निर्दलीय विधायकों को भी टिकट मिला है
मई महीने में लोकसभा चुनाव हारे दो नेताओं सुधीर मुनगंटीवार को बल्लारपुर विधानसभा और मिहिर कोटेचा को मुलुंड सीट से टिकट मिला है। इसके अलावा मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार को बांद्रा पश्चिम से और उनके भाई विनोद शेलार को मलाड पश्चिम से टिकट मिला है।
परिवारवाद यहां भी : अशोक चव्हाण की बेटी, मुंबई भाजपा अध्यक्ष के भाई का भी नाम भाजपा ने पहली सूची में प्रभावशाली नेताओं के बेटे-बेटी, पत्नी और रिश्तेदारों को भी टिकट दिया है। इनमें 10 नाम शामिल हैं…
1. श्रीजया चव्हाण : पूर्व CM अशोक चव्हाण की बेटी। पिता की सीट नांदेड़ की भोकर से लड़ेंगी। लोकसभा चुनाव से पहले चव्हाण कांग्रेस से भाजपा में आए। राज्यसभा सांसद बनाए गए।
2. नीतेश राणे : पूर्व केंद्रीय मंत्री, लोकसभा सांसद, कोंकण क्षेत्र के कद्दावर नेता नारायण राणे के बेटे। सिंधुदुर्ग में कांकावली से लड़ेंगे।
3. अमल महाडिक : राज्यसभा सांसद धनंजय महाडिक के छोटे भाई। 2014 में जीती कोल्हापुर दक्षिण सीट को उतरेंगे।
4. संतोष दानवे : पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के बेटे को भोकरदन सीट से लड़ेंगे।
5. संभाजी पाटिल निलंगेकर : पूर्व CM शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर के पोते। निलंगा से फिर टिकट।
6. विनोद शेलार : मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष सेलार के भाई हैं। आशीष बांद्रा पश्चिम और विनोद मलाड पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे।
7. सुलभा गायकवाड़ : शिवसेना शिंदे गुट के नेता पर थाने में गोली चलाने वाले विधायक गणपत गायकवाड़ की पत्नी हैं। कल्याण ईस्ट से मैदान में।
8. जगजीत सिंह : अजीत पवार के करीबी पद्मसिन्हा पाटिल के बेटे। तुलजापुर से चुनाव लड़ेंगे।
9. सिद्धार्थ सिरोले: पूर्व सांसद अनिल शिरोले के बेटे हैं। पुणे की शिवाजीनगर सीट से विधायक हैं। फिर टिकट मिला।
10. शंकर जगताप : चिंचवड़ की विधायक अश्विनी जगताप के देवर हैं। अश्विनी को रिप्लेस किया गया है।















