महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में तेज हुई सियासी हलचल: CM के साथ बनेंगे 2 डिप्टी CM, कल दिल्ली जाएंगे फडणवीस-शिंदे-अजित

उमाकांत त्रिपाठी।महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने के बाद अब साफ हो गया है कि राज्य में महायुति की सरकार बनेगी। महायुति से CM पद के उम्मीदवार की अभी तक घोषणा नहीं हुई है।
विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है, इसलिए इससे पहले सरकार गठित होनी है। ऐसा न होने पर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाना पड़ेगा। सरकार का चेहरा यानी मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार रविवार शाम को दिल्ली रवाना होंगे। भाजपा आलाकमान के साथ मीटिंग के बाद CM के नाम का ऐलान हो सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, 1 मुख्यमंत्री और 2 डिप्टी CM का फॉर्मूला तय हुआ है। महायुति की पार्टियों में हर 6-7 विधायक पर एक मंत्री पद का फॉर्मूला भी फाइनल हुआ है। इस हिसाब से भाजपा के 22-24, शिंदे गुट के10-12 और अजित गुट के 8-10 विधायक मंत्री बन सकते हैं। CM के नाम के ऐलान के बाद कल मुंबई, राजभवन में शपथग्रहण समारोह हो सकता है। CM शिंदे ने जीत के बाद कहा था कि चुनाव के पहले तय नहीं था कि जिसकी ज्यादा सीटें होंगी, उसका ही CM बनेगा।

चुनाव 6 बड़ी पार्टियों के दो गठबंधन में था
इस चुनाव में मुकाबला 6 बड़ी पार्टियों के दो गठबंधन में था। महायुति में भाजपा, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) शामिल हैं, जबकि महा विकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और एनसीपी (शरद पवार)। 149 सीटों पर लड़ने वाली भाजपा ने सबसे ज्यादा 132 सीटें जीती हैं। गठबंधन ने 288 सीटों में से रिकॉर्ड 230 सीटें जीतीं। भाजपा का स्ट्राइक रेट 88% रहा। कांग्रेस नेतृत्व वाले महा विकास अघाड़ी (MVA) को 46 सीटें मिलीं।

जानें-महाराष्ट्र रिजल्ट पर शरद की पहली प्रतिक्रिया
महाराष्ट्र के नतीजों पर NCP(SP) मुखिया शरद पवार ने कराड में प्रेस कांफ्रेंस कर पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- योगी आदित्यनाथ के दिए नारे (कटेंगे तो बटेंगे) के चलते ध्रुवीकरण हुआ। जो हमें छोड़कर गए, उन्हें सफलता मिली। मराठा-ओबीसी वोट हमें नहीं मिला इस पर चिंतन करेंगे। अजित पवार को ज्यादा सीटें मिलने पर शरद बोले- इसे स्वीकार करने में कोई हर्ज नहीं है। यह जनता का निर्णय है, इसका आकलन करेंगे। हम घर नहीं बैठेंगे, आगे का चुनाव और बेहतर तैयारी से लड़ेंगे।

बारामती से युगेंद्र को उतारने पर शरद ने कहा कि-किसी को तो चुनावी मैदान में उतारना था। युगेन्द्र को उतारने का फैसला गलत नहीं था। अजित और युगेंद्र कि तुलना नहीं हो सकती। वहीं, EVM के सवाल पर बोले- आधिकारिक जानकारी के बगैर इस पर कुछ नही बोलूंगा। भाजपा के पास काफी बड़ा आंकड़ा है। जो वादे किए गए थे, लोग अब उसके पूरे होने का इंतजार कर रहे हैं।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनुमान चालीसा के मुद्दे पर हंगामा, सांसद नवनीत राणा के घर के बाहर शिवसेना का विरोध प्रदर्शन

महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है और इसके बाद अमरावती…

1 of 16

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *