महाराष्ट्र

महाराष्ट्र की 1 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को हर महीन 1500 रुपए दे रही सरकार, क्या बोले डिप्टी सीएम फडणवीस?

उमाकांत त्रिपाठी। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि- कहा कि राज्य की महिलाओं ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की तारीफ की है। फडणवीस ने कहा कि- ये योजना से सरकार प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाएगी।

फडणवीस ने कहा, “निश्चित रूप से, हमारी बहनों ने इस योजना (मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना) की बहुत सराहना की है, हमारी बहनों ने इस योजना में बहुत अच्छी भागीदारी दी है और सरकार उनके पीछे है, सरकार उन्हें सशक्त बनाती रहेगी।”

महिलाओं के लिए शुरु की योजना
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में ‘मुख्यमंत्री लड़की बहना योजना’ की हाल ही में शुरुआत की गई है। महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर करने के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी बड़ा बयान दिया था, उन्होंने कहा था कि लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी देखकर उन्हें संतुष्टि महसूस हुई है। सीएम शिंदे ने कहा, “हम इन बहनों के साथ मजबूती से खड़े हैं। हम उन्हें आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं।” मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कुछ बहनों से बात की और कहा कि वे इस पैसे का इस्तेमाल अपने बच्चों की शिक्षा, दवा और जो भी छोटा-मोटा कारोबार करती हैं, उसे बढ़ाने में करेंगी।

17 अगस्त को हुई थी योजना की शुरुआत
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रक्षाबंधन से पहले ‘मुख्यमंत्री लड़की बहना’ पर बात की थी। दरअसल महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं को वित्तीय सहायता देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए 17 अगस्त को यह योजना शुरू की थी। इस योजना का उद्देश्य वित्तीय सहायता के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना है, जिसके तहत 21-65 वर्ष की आयु की महिलाओं को 1,500 रुपये हर महीने दिए जाएंगे। ये योजना केवल उन महिलाओं के लिए रहेगी वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम है। आपको बता दें कि इस योजना से राज्य की एक करोड़ से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनुमान चालीसा के मुद्दे पर हंगामा, सांसद नवनीत राणा के घर के बाहर शिवसेना का विरोध प्रदर्शन

महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है और इसके बाद अमरावती…

1 of 16

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *