महाराष्ट्र

पुणे हवाई अड्डा 16 से 29 अक्टूबर तक बंद रहेगा

पुणे हवाईअड्डा 16 अक्टूबर से 14 दिन के लिए बंद रहेगा क्योंकि भारतीय वायुसेना (आईएएफ) रनवे की मरम्मत का काम करेगी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे से संचालित सभी वाणिज्यिक उड़ानें 16 से 29 अक्टूबर तक निलंबित रहेंगी।

हवाईअड्डे के अधिकारियों के मुताबिक वायुसेना से सूचना मिलने के बाद यह फैसला किया गया।

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘भारतीय वायुसेना ने हमें रनवे की मरम्मत के बारे में सूचित किया है जो इस अवधि के दौरान किया जाएगा। इसलिए, हमने यह घोषणा की है।’

रनवे की मरम्मत का काम पहले अप्रैल में करने का प्रस्ताव था, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था और अब इस महीने के अंत में इसे किया जाएगा।

Related Posts

पीएम मोदी का नागपुर दौरा: आरएसएस हेडक्वार्टर में सभा को किया संबोधित, संघ की तारीफ में क्या बोले.?

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नागपुर के दौरे पर पहुंचे हैं। यहां…

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *