अन्य राज्य

हिमाचल में हुई दुर्घटना पर पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया, परिजनों को अनुग्रह राशि की घोषणा

पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में हुए एक हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ट्वीट श्रृंखला में प्रधानमंत्री ने कहा कि “हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन से हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। दुर्घटना में घायल हुए लोगों के इलाज की पूरी व्यवस्था की जा रही है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

“हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में हुई दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष-पीएमएनआरएफ से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

Related Posts

1 of 7

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *