राज्य

हरियाणा की मंत्रिमंडल पर मंथन: 16 अक्टूबर को BJP ने बुलाई बड़ी बैठक, केंद्रीय पर्यवेक्षक भी रहेंगे मौजूद

उमाकांत त्रिपाठी।हरियाणा बीजेपी दल की बैठक 16 अक्टूबर को होने वाली है। इस बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी को एक बार फिर विधायक दल का नेता चुना जाना तय माना जा रहा है।बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में हरियाणा भाजपा विधायकों की बैठक होगी। हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने सभी विधायकों को 16 और 17 अक्टूबर को चंडीगढ़ में रहने के निर्देश दिए हैं। 17 अक्टूबर को नायब सैनी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।वहीं, इससे पहले बताया जा रहा था कि नायब सैनी मुख्यमंत्री पद की शपथ 12 अक्टूबर दशहरा के दिन लेंगे। लेकिन शपथ ग्रहण की तारीख में बदलाव कर दिया गया है। अब नायब सैनी 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे।

परेड ग्राउंड में नहीं, दशहरा ग्राउंड में होगा शपथ ग्रहण
हरियाणा की नई नायब सरकार का शपथ ग्रहण समारोह अब परेड ग्राउंड में ना होकर दशहरा ग्राउंड में होगा। सेक्टर 5 दशहरा ग्राउंड में मुख्यमंत्री के रूप में नायक सिंह सैनी सहित अन्य मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे। इसी ग्राउंड से वर्ष 2014 में मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी। अब नायब सिंह सैनी दूसरी बार शपथ लेने वाले हैं।भाजपा द्वारा पहले परेड ग्राउंड सेक्टर-5 को शपथ ग्रहण समारोह के लिए चुना गया था, लेकिन वहां पर लोगों के बैठने की व्यवस्था कम होने के चलते शपथ ग्रहण का स्थान बदल दिया गया है। इस ग्राउंड में लगभग 50000 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।

 

तैयारी हुई पूरी, पीएम मोदी भी होंगे शामिल
भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद संजय भाटिया भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता और कृष्ण बेदी के साथ आज निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं बड़ी तेजी से चल रही हैं। लोगों के बैठने, गाड़ियां पार्क करने और खाने-पीने की व्यवस्था भी की जा रही है।
17 अक्टूबर को शपथ ग्रहण समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि दशहरा ग्राउंड में लोगों के अधिक बैठने की व्यवस्था होने के चलते स्थान परिवर्तित किया गया है। भव्य स्टेज तैयार किया जा रहा है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 228

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *