राज्य

बिहार को मिला पीएम मोदी का तोहफा: 12,100 करोड़ रुपए की सौगात, नए एम्स के साथ मिले ये गिफ्ट

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को बिहार के दरभंगा पहुंचे और प्रदेश को 12,100 करोड़ रुपये से ज्यादा की योजनाओं का उपहार दिया. इस दौरान उन्होंने बिहार के दूसरे तथा दरभंगा में बनने वाले एम्स का भी शिलान्यास किया. इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपस्थित रहे. पीएम मोदी बुधवार को दरभंगा पहुंचे और 12,100 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का रिमोट के जरिये उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित किया. दरभंगा एम्स को पूरा करने के लिए 36 महीनों का लक्ष्य रखा गया है. पटना के बाद बिहार को मिला यह दूसरा एम्स है.

पीएम मोदी ने झंझारपुर-लौकाहा बाजार  ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
इस क्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में करीब 5,070 करोड़ रुपये की लागत वाली कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया. उन्होंने एनएच -327ई के चार लेन वाले गलगलिया-अररिया खंड का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने कार्यक्रम में आठ राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी. पीएम मोदी ने इसके अलावा 1740 करोड़ रुपए से अधिक की रेलवे परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. पीएम मोदी ने झंझारपुर-लौकाहा बाजार खंड में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.इस दौरान पीएम मोदी ने बिहार के औरंगाबाद जिले में चिरालापोथु से बाघा बिशुनपुर तक 220 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली रेल परियोजनाएं की आधारशिला रखी. पीएम मोदी ने 1520 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली रेलवे परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित किया. इनमें झंझारपुर-लौकाहा बाजार रेल खंड का आमान परिवर्तन, दरभंगा बाईपास रेलवे लाइन शामिल है.

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 228

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *