न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

गया-गढ़वा रेलखंड नई बाइपास रेल लाइन परियोजना का शिलान्यास, पीएम मोदी ने वर्चुअल किया उदघाट्न, अब होगी समय की बचत

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दरभंगा में एकीकृत रूप से 1200 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें गया-गढ़वा रेलखंड की नई बाइपास रेल लाइन परियोजना भी शामिल है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रिमोट का बटन दबाकर इस नई बाइपास रेल लाइन का शिलान्यास किया गया। 10 किलोमीटर लंबी इस बाइपास रेल लाइन का निर्माण चिरैला पौथु और बगहा-बिशुनपुर के बीच किया जाएगा, जिस पर 224 करोड़ रुपये की लागत आएगी।इस बाइपास रेल लाइन के बनने से गया और गढ़वा के बीच की रेल दूरी और यात्रा का समय कम हो जाएगा। नया रेल मार्ग सोननगर स्टेशन से गुजरने की बजाय सीधे चिरैला पौथु से गढ़वा की ओर बढ़ेगा, जिससे ट्रेनों की रफ्तार और रेल यातायात की सुगमता में सुधार होगा। यह परियोजना न केवल व्यस्त रेलखंड को राहत देगी बल्कि क्षेत्र के रेलवे नेटवर्क में भी मील का पत्थर साबित होगी।

 

शिलान्यास के बाद सोननगर स्टेशन पर रेल प्रबंधन द्वारा स्थानीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह, पूर्व विधायक सत्यनारायण यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, डीडीयू रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता, सीनियर डीसीएम सुधांशु रंजन और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। स्थानीय स्कूली छात्राओं ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, जिन्हें कार्यक्रम के अंत में रेल अधिकारियों ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।पीएम द्वारा इस परियोजना का शिलान्यास होने के साथ ही निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की संभावना है। इससे गया-गढ़वा रेलखंड पर यात्रियों को यातायात में सुविधा और गति का लाभ मिलेगा।

 

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 777

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *