राजस्थान

राजस्थन की पॉलिटिक्स: अमित शाह के बगल में लगी वसुंधरा राजे की कुर्सी, मंच पर दिखी सियासी संतुलन की झलक

उमाकांत त्रिपाठी।Rajasthan News: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के जयपुर दौरे के दौरान दादिया गांव में आयोजित सहकार एवं रोजगार उत्सव के मंच पर दिलचस्प राजनीतिक तस्वीर सामने आई. मंच की सीटिंग अरेंजमेंट में साफ राजनीतिक संदेश छिपा नजर आया, जिसमें अमित शाह के एक ओर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बिठाया गया तो दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के लिए कुर्सी लगाई गई.

मंच पर हुआ सियासी संतुलन
मंच पर भजनलाल शर्मा के पास केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ बैठे दिखे. वहीं वसुंधरा राजे के समीप डिप्टी सीएम दिया कुमारी के लिए स्थान तय किया गया. यह सीटिंग अरेंजमेंट साफ तौर पर दिखाता है कि भाजपा ने अपने सियासी संतुलन को बनाए रखने की कोशिश की है.

राजस्थान साफा पहनाकर किया स्वागत
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अमित शाह का पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में साफा पहनाकर स्वागत किया. सीएम ने सांगानेरी प्रिंट का साफा भी शाह को पहनाया. कार्यक्रम की शुरुआत में सहकारिता मंत्री गौतम दक ने स्वागत भाषण दिया और राज्य में सहकारिता के क्षेत्र में हो रहे कार्यों की जानकारी दी. इसके बाद सीएम भजनलाल शर्मा का संबोधन हुआ.

‘देश की आधुनिक राजनीति के चाणक्य हैं – शाह’
सीएम भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन की शुरुआत अमित शाह को देश की आधुनिक राजनीति का चाणक्य बताते हुए की. उन्होंने कहा कि शाह ने सहकारिता के जरिए देश में नई क्रांति लाने का काम किया है. सहकारिता लोगों के जीवन में और देश की अर्थव्यवस्था में कितना बढ़ा योगदान दे सकती है, इसे शाह ने कई दशक पहले भाव लिया था. हमारी सरकार सहकारिता के महत्व को अच्छी तरह समझती है. किसानों को उचित मूल्य दिलाने से लेकर महिलाओं व छोटे उद्यमियों को सशक्त बनाने एवं उनका विकास सुनिश्चित करने में सहकारिता बड़ी भूमिका निकाती है.

Related Posts

राजस्थान के मंदिर में घुसकर मुस्लमान और जिहादी चिल्लाने लगी ये लड़की, खूब वायरल हो रहा वीडियो

खबर इंडिया की। राजस्थान के लोकदेवता गोगाजी महाराज, जिन्हें जाहरपीर के नाम से भी…

दिल का दौरा पड़ने से सिर्फ 41 साल में हुआ बीजेपी विधायक का निधन, राजस्थान सीएम ने जताया शोक

उमाकांत त्रिपाठी। गुरुवार को सलूंबर राजस्थान से बीजेपी विधायक अमृत लाल मीना का…

जारी रहेगी परंपरा: अजमेर जाएगी पीएम मोदी की चादर, पीएम मोदी की ओर से ये मंत्री चढ़ाएंगे चादर

उमाकांत त्रिपाठी। शिव मंदिर विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को…

1 of 6

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *