राजस्थान

जयपुर गैस टैंकर ब्लास्ट: पीड़ितों को राज्य-केंद्र सरकार की बड़ी राहत, पीएम मोदी-CM भजनलाल ने किया ये ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी।राजस्थान के जयपुर शहर के भांकरोटा थाना इलाके में अजमेर हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास खड़ी सीएनजी गैस के टैंकर में धमाके के साथ भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। वहीं,पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। पीएम मोदी ने जयपुर-अजमेर हाइवे पर हुए हादसे में गहरा दुख जताते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख देने का ऐलान किया है। जबकि घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।सीएम भजनलाल शर्मा ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख औऱ घायलों को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

जयपुर में हुए सड़क हादसे पर पीएम मोदी शाह ने जताया दुख
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जयपुर में हुए सड़क हादसे पर दुख व्यक्त किया। अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि- राजस्थान के जयपुर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुःखद है। इस हादसे में अपना जीवन गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इस संबंध में मुख्यमंत्री भजन लाल से बात हुई। स्थानीय प्रशासन घायलों को तुरंत उपचार प्रदान करने का काम कर रहा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

घटना के बाद एक दर्जनों वाहनों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया
उल्लेखनीय है कि- घटना के बाद एक के बाद एक दर्जनों वाहनों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कई छोटे- बड़े गाड़ियों में भी आग लग गई। आग से दर्जनों लोगों के झुलसने की खबर है। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 37 घायलों को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में हुए मौतों की पुष्टि जिला प्रशासन ने कर दी है।

आग की घटना से हाईवे के किनारे एक पाइप फैक्ट्री भी जलकर राख हो गई। आग की घटना के बाद जोरदार धमाकों से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। चारों तरफ आग की लपटें और धुआं ही धुआं नजर आ रहा था। पुलिस ने हाईवे पर ट्रैफिक को बंद कर दिया है। आग से झुलसे लोगों को रेस्क्यू करके अस्पताल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। दमकल कर्मी आग को काबू करने के प्रयास में जुटे हैं।

Related Posts

राजस्थान के मंदिर में घुसकर मुस्लमान और जिहादी चिल्लाने लगी ये लड़की, खूब वायरल हो रहा वीडियो

खबर इंडिया की। राजस्थान के लोकदेवता गोगाजी महाराज, जिन्हें जाहरपीर के नाम से भी…

रोज बीवी के सोने के बाद पड़ोसन के पास जाता था पति, फिर एक दिन रंगेहाथ पकड़ा गया तो..

उमाकांत त्रिपाठी।पति से अलग रहकर पड़ोसी पुरुष के साथ अवैध शारीरिक संबंध बनाना एक…

1 of 6

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *