उमाकांत त्रिपाठी।Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) ने मंगलवार दोपहर जयपुर में ’11 वर्ष संकल्प से सिद्धि तक’ विषय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा, ‘भारत के लिए ये 11 साल परिवर्तन, प्रगति और गौरव के रहे हैं. आज हम गर्व से यह कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत न सिर्फ उभरती हुई शक्ति बन रहा है, बल्कि हमारा देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है.’
अर्थव्यवस्था हुई मजबूत-सीएम
सीएम ने आगे कहा, ‘साल 2014 की तरफ मुड़कर देखेंगे तो हम अर्थव्यवस्था पर 11वें पायदान पर थे. लेकिन आज हम चौथे पायदान पर हैं. वो ऐसा समय था जब भारत चुनौतियों से जूझ रहा था. लेकिन पीएम मोदी ने भारत की तकदीर और तस्वीर बदल दी. उन्होंने न केवल भारत को एक नई दिशा दी, बल्कि इसे वैश्विक मंच पर एक सम्मानजनक और शक्तिशाली पहचान दिलाने का भी काम किया. आज भारत की आवाज विश्व मंच पर न सिर्फ आदर से सुनी जाती है, बल्कि उसका सम्मान भी किया जाता है.’
‘GYAN’ से समावेशी विकास-सीएम
सीएम शर्मा ने आगे कहा,कि- पीएम मोदी के पिछले 11 सालों के कार्यकाल में जनहितैषी कार्य हुए. इन सालों में राष्ट्र के समावेशी विकास पर जोर दिया गया. इसीलिए उन्होंने ‘GYAN’ यानी गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति पर ध्यान केंद्रित किया. कमजोर वर्ग के सशक्तिकरण के लिए कई काम किए गए.’
जानिए- गरीबों के लिए क्या-क्या ऐलान हुए?
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत 81 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज बांटने का काम किया.
15 करोड़ से अधिक घरों में नल से जल कनेक्शन दिए गए.
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से ज्यादा घरों का निर्माण कराया गया.
महिलाओं-बहनों के लिए 12 करोड़ शौचालयों का निर्माण करवाकर उन्हें सम्मान से जीवन जीने का हक प्रदान किया गया.
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया गया.
पहली बार केंद्र सरकार में 60 प्रतिशत मंत्री SC/SC और OCB वर्ग से चुने गए.
10 करोड़ से ज्यादा महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं.
3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया गया है.
जानिए- किसानों के लिए क्या-क्या ऐलान हुए?
साल 2013-24 के मुकाबले 2025-26 में कृषि बजट में 5 गुना वृद्धि की गई है.
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को 3 लाख 70 हजार करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं.
करीब 25 करोड़ मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए हैं.
पीएम कृषि सिंचाई योजना के लिए साल 2021 से 26 के लिए 93 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.
जानें- महिलाओं के लिए क्या-क्या ऐलान हुए?
महिलाओं के लिए 4 करोड़ 20 लाख सुकन्या खाते खोले गए.
पीएम मातृ वंदन योजना के तहत लगभग 4 करोड़ गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को 18 हजार करोड़ की राशि वितरित की गई.
सवेतन मातृत्व अवकाश 12 हफ्ते से बढ़ाकर 26 हफ्ते किया गया.
उज्जवला योजना के माध्यम से 10 करोड़ 33 लाख से अधिक धुआं मुक्त रसोई बनाई गईं.
लगभग 2 करोड़ 75 लाख पीएम आवास ग्रामीण लाभार्थियों में 73 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं.
जानिए- युवाओं के लिए क्या-क्या ऐलान हुए?
3 दशक से अधिक समय बाद राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की गई.
2014 से पहले देश में केवल 13 IIM थे, अब 21 IIM हो चुके हैं.
1 लाख 60 हजार से ज्यादा मान्यता प्राप्त स्टार्टअप और 17 लाख 6 हजार से अधिक नौकरियां प्रदान की गई हैं.
2014 से पहले देश में केवल 16 IIT थे, अब 26 IIT हो चुके हैं. इसमें 6 हजार 500 सीटें और जोड़ी जा रही हैं.
मेडिकल कॉलेज की संख्या 2045 तक पहुंच गई, जिनमें 780 एलोपैथी, 323 डेंटल, 942 आयुष संस्थान शामिल हैं.
500 से ज्यादा नई यूनिवर्सिटीज खोली गई हैं.
AIIMS की संख्या 7 से 23 हो गई है.
2024 से अब तक MBBS सीटों की संख्या बढ़कर 1 लाख 18 हजार हुई हैं. 74 हजार PG सीटें जुड़ी हैं.
220 करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीन डोज दिए गए.














