राज्य

कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने लगाया वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर झूठ बोलने का आरोप, इस मुद्दे पर भड़के

खबर इंडिया की।कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक बार फिर बजट को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा है। सीएम सिद्धारमैया ने सीतारमण पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि कर्नाटक पर, केंद्र सरकार का कोई भी कर्ज बकाया नहीं है।

बजट में हमें कुछ नहीं मिला

सीएम सिद्धारमैया ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि- हमने सरकार से राज्य की परियोजनाओं के लिए 5,300 करोड़ रुपए का फंड मांगा था, इसका ऐलान भी उन्होंने किया था। लेकिन जब बजट जारी हुआ तो ऐसा कुछ नहीं मिला। 15वें वित्त आयोग (एफसी) ने कर्नाटक को 5,495 करोड़ रुपये का विशेष अनुदान देने की सिफारिश की थी, बजट से ये फंड भी गायब था।

सरकार की नीतियों की वजह से नहीं हो रहा निवेश
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की इन नीतियों के चलते ही कर्नाटक से उद्योगपति भाग रहे हैं। असल में हमारे देश में एफडीआई निवेश 31 फीसदी कम हो गया है। ये गिरावट उनकी नीतियों की वजह से ही हुई है।

हम टैक्स देते हैं, हमें कुछ नहीं मिलता
सीएम ने आगे कहा कि- कर्नाटक, महाराष्ट्र के बाद दूसरा सबसे ज्यादा टैक्स कमाने वाला देश है। इतना योगदान देने के बाद भी बजट में हमें कुछ नहीं मिला। इसी वजह से हमने नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार किया है। यह सिर्फ कर्नाटक नहीं है। आपको बता दें कि इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कर्नाटक सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि, केंद्र सरकार ने राज्य के लिए पर्याप्त फंड आवंटित किया है।

Related Posts

1 of 243

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *