दुनियान्यूज़भारतहेडलाइंस

रूस-यूक्रेन जंग गोला बारूद से नहीं रूकेगी, टोक्यो में विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान, दोनों देशों को दी ये नसीहत

उमाकांत त्रिपाठी। रूस-यूक्रेन युद्ध पर विदेश मंत्री एस जयशंकर का बड़ा बयान सामने आया है। जयशंकर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, इस जंग का हल युद्ध के मैदान से नहीं निकलेगा, बल्कि इसके लिए दोनों देशों को बातचीत और कूटनीति की तरफ आना होगा।

टोक्यो में विदेश मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस
आपको बता दें कि विदेश मंत्री एस जयशंकर इस वक्त जापान दौरे पर हैं। यहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि- हमने कई बार ये कहा है कि, जंग से दोनों देशों के बीच की समस्याओं का हल नहीं होगा। पिछले 3 सालों में इस जंग में कई लोगों ने जान गंवाई है। दोनों देशों के साथ-साथ दुनिया पर भी इस युद्ध का असर पड़ा है। इसलिए ये जंग बातचीत से ही सुलझ सकती है।

क्वाड बैठक में शामिल हुए जयशंकर
आपको बता दें कि जयशंकर ने सोमवार को टोक्यो में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में जापान के विदेश मंत्री योको कामिकावा, ऑस्ट्रेलिया के पेनी वोंग और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि भारत ने हमेशा यूक्रेन और रूस के बीच जारी संघर्ष को सुलझाने के लिए “शांति और कूटनीति” की वकालत की है। इस जंग को लेकर पीएम मोदी का भी बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि- जब लोगों की जान जाती है तो मानवता में विश्वास रखने वाले हर व्यक्ति को दुख होता है। पीएम ने ये भी कहा था कि-संघर्ष का समाधान युद्ध के मैदान पर नहीं बल्कि बातचीत से ही हो सकता है।

Related Posts

1 of 806

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *