उत्तर प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

नहाते वक्त VIDEO बनाया… मीडियाकर्मियों पर भड़कीं अपर्णा यादव, सिक्योरिटी वाले छाते से छिपाते रहे, देखें वीडियो

खबर इंडिया की। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव तलाक से जुड़े सवालों पर उस वक्त भड़क गईं, जब हरिद्वार के वीआईपी घाट पर उनसे मीडिया ने सवाल पूछे। अपर्णा ने सुरक्षा कर्मियों की ओर इशारा करते हुए कहा— “इन तीनों की फोटो खींचिए।” इसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि नहाते वक्त उनकी जबरदस्ती फोटो और वीडियो बनाई जा रही हैं।

यह घटना शुक्रवार की है, जब अपर्णा यादव बसंत पंचमी के मौके पर हरिद्वार पहुंचीं। वह यूपी सिंचाई विभाग के वीआईपी घाट पर गंगा स्नान के लिए गई थीं। स्नान के दौरान उनके साथ करीब 7 लोगों की सुरक्षा टीम मौजूद थी, लेकिन परिवार का कोई सदस्य साथ नहीं था।

शाम करीब 4 बजे अपर्णा यूपी सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस पहुंचीं, जिसके बाद वह लगभग 500 मीटर दूर स्थित वीआईपी घाट गईं। इसी दौरान उनके मूवमेंट की जानकारी मिलने पर पत्रकार मौके पर पहुंच गए। मीडिया का दावा है कि जब वे घाट पहुंचे, तब तक अपर्णा स्नान कर बाहर आ चुकी थीं।

जैसे ही तलाक से जुड़े सवाल पूछे गए, अपर्णा यादव नाराज हो गईं। उन्होंने कैमरों से दूरी बनाई और साफ कहा कि वह मीडिया से कोई बातचीत नहीं करेंगी। इसके बाद उन्होंने कुछ पत्रकारों पर नहाते वक्त फोटो और वीडियो बनाने का आरोप लगाया, जिससे घाट पर कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और छाते की आड़ में अपर्णा का मूवमेंट कराया गया।

तलाक विवाद के चौथे दिन अपर्णा यादव ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा था कि उन्हें राजनीतिक और सामाजिक कारणों से निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि उनके और पति प्रतीक यादव के बीच सब कुछ ठीक है और कुछ लोग जानबूझकर रिश्तों में दरार डालने की कोशिश कर रहे हैं।

अपर्णा यादव ने कहा कि वह मानसिक रूप से मजबूत हैं और सही समय आने पर साजिश करने वालों को बेनकाब करेंगी।

Related Posts

पत्नी ने मजाक-मजाक में बनाई अश्लील रील, पति ने कर दी वायरल, अब पूरे देश में हो रही इसकी चर्चा

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक पति-पत्नी की रील इन दिनों तेजी से वायरल हो रही…

1 of 820

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *