उत्तर प्रदेश

नड्डा के बाद आज पीएम मोदी से होगी सीएम योगी की मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार समेत इन 3 मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

उमाकांत त्रिपाठी। महाकुंभ के सफल आयोजन के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। महाकुंभ के समापन के बाद दोनों के बीच यह पहली मुलाकात है। उनकी इस मुलाकात पर हर किसी की नजरें हैं. सीएम योगी की यह मुलाकात प्रधानमंत्री आवास पर होगी।

नड्डा से मिलने पहुंचे थे सीएम योगी
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। सूत्रों का कहना है कि सीएम योगी और नड्डा के बीच लंबी बातचीत हुई। इस दौरान यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर चर्चा हुई।

इसके साथ ही योगी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी बातचीत हुई है। कुछ दिन पहले ही बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े भी लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर नामों पर चर्चा हुई थी।

इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पीएम मोदी और सीएम योगी के इस मुलाकात के दौरान कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इसमें से तीन मुद्दे प्रमुख हैं. सीएम और पीएम के बीच शनिवार, 9 मार्च को दोपहर 12 बजे मुलाकात हो सकती है। माना जा रहा है कि जिन तीन प्रमुख मुद्दों पर पीएम और सीएम के बीच वार्ता होगी उसमें भारतीय जनता पार्टी की यूपी इकाई में सांगठनिक फेरबदल, जिलाध्यक्षों के चयन और कैबिनेट विस्तार पर चर्चा हो सकती है।

मंत्रिमंडल का होगा विस्तार
यूपी में उपचुनाव में बंपर जीत के बाद लंबे समय से योगी मंत्रिमंडल में विस्तार की चर्चाएं भी हैं। माना जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ विधानसभा चुनाव के लिए अपने हिसाब से टीम तैयार करेंगे, जिसके लिए कुछ नेता सरकार से संगठन में और कुछ संगठन से सरकार में किए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, योगी सरकार कई मंत्रियों के कामकाज से संतुष्ट नहीं हैं। नतीजे ना देने वाले मंत्री हटाए जा सकते हैं और कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव की संभावना है।

Related Posts

पति ने मायके से ससुराल बुलाया फिर नई दुल्हन पर टूट पड़े घरवाले, चौंकाने वाला मामला

उमाकांत त्रिपाठी।राजधानी लखनऊ में एक युवती ने अपने पति और ससुरालवालों पर गंभीर…

1 of 38

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *