अपराध

नाना पाटेकर मी टू केस: एक्टर को मुंबई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, यौन उत्पीड़न का केस बंद, जानें क्या बोलीं तनुश्री दत्ता.?

उमाकांत त्रिपाठी।नाना पाटेकर को मी टू केस मामले में मुंबई कोर्ट से राहत मिली है। उनके खिलाफ चल रहा यौन उत्पीड़न का केस बंद हो गया है। कोर्ट ने तनुश्री दत्ता की उस याचिका को खारिज किया है, जिसमें उन्होंने नाना पाटेकर के खिलाफ चल रही जांच बंद करने के फैसले को चुनौती दी थी।कोर्ट ने याचिका खारिज करते वक्त कहा कि एक्टर के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है।

देरी के लिए कोई कारण नहीं बताया गया
मुंबई के अंधेरी स्थित रेलवे कोर्ट के न्यायिक मजिस्ट्रेट एनवी बंसल ने इस मामले की सुनवाई की। कोर्ट ने कहा कि- एक्ट्रेस की तरफ से शिकायत सीमित समय अवधि के बाद दायर की गई थी और देरी का कोई कारण नहीं बताया गया है। इसलिए अब इस मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया जा सकता है। कोर्ट ने ये भी कहा कि अगर इतने लंबे अंतराल के बाद देरी को स्वीकार किया जाता है तो यह न्याय की सच्चाई और समानता के सिद्धांत के खिलाफ होगा।आपकों बता दें कि- साल 2008 में तनुश्री ने नाना पाटेकर पर फिल्म ‘हॉर्न ओके’ के सेट पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। लेकिन इस मामले में 10 साल बाद 2018 में मी टू मूवमेंट के दौरान केस दर्ज किया गया था।

 

एक्ट्रेस ने कहा नाना की पीआर टीम फेक न्यूज फैला रही है
तनुश्री दत्ता ने इस मामले में इंस्टाग्राम पर कई स्टोरी शेयर कर अपनी बात रखी है। वो लिखती हैं- नाना पाटेकर की पीआर टीम हमारे पक्ष में आए अदालत के फैसले पर फेक न्यूज फैलाने की कोशिश कर रही है। मैं और मेरी कानूनी टीम ने केस जीत लिया है। और जो भी मीडिया हाउस पूरी तरह से झूठी कहानी को पब्लिश कर रहा है, उसे अदालत को जवाब देना होगा और वह उत्पीड़न मामले में पक्ष बन जाएगा।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 58

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *