उत्तर प्रदेश

लाल टोपी, काले कारनामे वाले बयान पर पर सियासत जारी, अखिलेश यादव ने दिया सीएम योगी के आरोप पर जवाब, जानें क्या बोले?

उमाकांत त्रिपाठी। सीएम योगी के लाल टोपी, काले कारनामे वाले बयान पर उत्तरप्रदेश में सियासत जारी है। सीएम योगी के इस बयान पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पलटवार किया। उन्होंने सीएम का नाम लिए बिना कहा- अच्छा-बुरा कोई रंग नहीं, बल्कि नजरिया होता है।

क्या बोले थे सीएम योगी
गुरुवार को सीएम योगी कानपुर में थे। उन्होंने सीसामऊ में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा- इतिहास के पन्नों को पलट कर देखिए तो पता चलेगा कि सपा वालों का काले कारनामों से इतिहास भरा पड़ा है। लाल टोपी वाले लोग काले कारनामों के लिए ही जाने जाते हैं, लेकिन अब कानून व्यवस्था कैसी होने चाहिए, यह यूपी तय करता है।

सांड भी रंग देखकर भड़कता है
अखिलेश ने कहा- लाल रंग मिलन का प्रतीक होता है। जिनके जीवन में प्रेम-मिलन, मेल-मिलाप का अभाव होता है, वो अक्सर इस रंग के प्रति दुर्भावना रखते हैं। यही नहीं, जिनके जीवन में ममत्व या सौभाग्य तत्व का अभाव होता है, वो काले रंग के प्रति दुर्भावना पाल लेते हैं। ⁠लाल रंग शक्ति का धारणीय रंग है, इसीलिए कई पूजनीय शक्तियों से इस रंग का सकारात्मक संबंध है। मगर जिन्हें अपनी शक्ति ही सबसे बड़ी लगती है, वो लाल रंग को चुनौती मानते हैं। इसी संदर्भ में मनोवैज्ञानिक मिथक भी है कि शक्तिशाली सांड भी लाल रंग देखकर भड़कता है।

 

Related Posts

1 of 41

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *