उत्तर प्रदेश

गैस सिलेंडर फटने से 2 घर राख, 7 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक सिलेंडर फटने से दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसा इतना खतरनाक था कि घर में सिलिंडर फटने से एक दो मंजिला मकान धराशाई हो गया। जिसके बाद इस मकान से लगा एक दूसरा मकान भी ढह गया। घटना में कुल 14 लोग दब गए। 7 लोगों की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। मरने वालों में 3 बच्चे, 2 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। मौके पर पहुंची टीम रेस्क्यू कार्य में लगी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक जताया है।

यह पूरा मामला तरबगंज के टिकरी इलाके का है। हादसे के वक्त परिवार के लोग सो रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ दो मंजिला मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गया। आसपास के लोग तेज आवाज सुनकर बाहर निकले तो मकान की हालत देखकर उन्हें अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ।


लोगों ने इस बात की सुचना तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड ने राहत कार्य शुरू किया। मलबे से लोगों को निकाला गया। 7 लोगों के शव निकाले गए जबकि अन्य सात लोगों को गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल ले जाया गया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा में गैस सिलिंडर विस्फोट से हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेजी से करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम को दुर्घटना कारणों की जांच कराकर आख्या उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया।

Related Posts

पति को शराब पिलाई, फिर खुद पी बीयर… कमरे में आशिक को बुलाकर पत्नी ने किया बड़ा कांड

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश के महराजगंज से रिश्तों के कत्ल की खौफनाक कहानी…

1 of 39

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *