उत्तर प्रदेश

नोएडा में दो लोगों ने की आत्महत्या

गौतमबुद्ध नगर जिले में मानसिक तनाव के कारण एक महिला सहित दो लोगों ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने सोमवार को बताया कि दादरी थाना क्षेत्र के दादरी कस्बा में रहने वाली जाहिदा (28) ने मानसिक तनाव के कारण आज शाम को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि जाहिदा की शादी आठ साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि जारचा थाना क्षेत्र के पठारी गांव में रहने वाले धीरज गोस्वामी (21) ने भी मानसिक तनाव के कारण आज अपने घर पर पंखे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।नो

Related Posts

1 of 38

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *