खबर इंडिया की। इंदौर के बाणेश्वर कुंड मंदिर परिसर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है… जहां एक युवक-युवती के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में मौजूद कुछ लोगों ने युवक-युवती पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया…
और इसके बाद मामला अचानक गरमा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक…
कुछ लोगों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखने का दावा किया…
जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने उन्हें घेर लिया।
देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई…
और मौके पर मौजूद लोगों ने युवक-युवती के साथ हाथापाई शुरू कर दी।
हैरानी की बात ये रही कि…
जहां कुछ लोग मारपीट कर रहे थे…
वहीं कई लोग इस पूरी घटना का वीडियो बनाते नजर आए…
जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची…
और दोनों को सुरक्षित वहां से निकालकर थाने ले जाया गया।
पुलिस के मुताबिक…
युवक-युवती की ओर से किसी भी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है…
जिसके चलते दोनों को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया।
इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं—
क्या कानून अपने हाथ में लेना सही है?
और क्या ऐसी घटनाएं समाज में बढ़ती भीड़ मानसिकता की ओर इशारा करती हैं?
फिलहाल वीडियो वायरल है…
और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।














